Connect with us

मौसम

27 से उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलेगा, बर्फबारी का अनुमान, आसमान में अभी से बादलों ने डाला डेरा

सीएन, नैनीताल/देहरादून। बीते दिनों बारिश के बाद उत्तराखंड में मौसम सामान्य रहा। सुबह और शाम की हल्की ठंड के बीच दिन में हल्की धूप से लोगों को राहत मिली। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं टिकने वाली है। 27 से प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने जा रहा है। प्रदेश में बारिश, बर्फबारी व ओलावृष्टि के बाद हाड़ कपाने वाली ठंड पड़ रही है। रविवार को नैनीताल में अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि जनवरी का अंत बारिश और बर्फबारी के साथ होने की संभावना है। 27 जनवरी को प्रदेशभर में हल्की बारिश, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बौछारों के साथ बर्फबारी हो सकती है। इस बदलाव के बाद एक बार फिर पहाड़ों में बर्फ गिरेगी व ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से ऊंचाई वाले इलाकों हिमपात हो सकता है। नैनीताल में अब अधिकांश पहाड़ियों में पड़ बर्फ पिघल गई है। वीकेंड पर सैलानी नैनीताल के पंगूट, मुक्कतेश्वर सहित बर्फबारी देखने पहुंच रहे हैं। रविवार को नैनीताल सहित आसपास के इलाकों में मौसम मिलाजुला रहा। आसमान में बादल छाये रहे, कभी-कभी धूप के दर्शन भी हुए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ मंदिर के मंत्रोच्चार के साथ खुले कपाट, हर हर महादेव के जयघोष के बीच गूंज उठा धाम, सीएम धामी भी रहे मौजूद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING