Connect with us

दुर्घटना

रुड़की में प्लांट में सिलेंडरों के फटने से 15 कर्मचारी-मजदूर बुरी तरीके से घायल

रुड़की में प्लांट में सिलेंडरों के फटने से 15 कर्मचारी-मजदूर बुरी तरीके से घायल
सीएन, रूड़की।
उत्तराखंड से इस वक्त बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है मिल रही जानकारी के मुताबिक जनपद हरिद्वार के रुड़की में लिबबरहेड़ी गायत्री स्टील प्लांट में सिलेंडरों के फटने से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है जिसमें कई मजदूरों के घायल होने की सूचना प्राप्त हो रही है। प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक इस भीषण हादसे में करीब एक दर्जन से अधिक मजदूर बुरी तरीके से घायल हो गए हैं। गंभीर हाल में घायल मजदूरों को दिल्ली और मेरठ के हायर सेंटर में रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मुंडिया की गांव में गायत्री स्टील्स नाम से एक फैक्ट्री संचालित हो रही है जिसमें सरिया आदि बनाने का कार्य किया जाता है। बताया गया है कि देर रात करीब 12.30 बजे फैक्ट्री में एक तेज धमाका हुआ इसके बाद फैक्ट्री कर्मियों में अफरा तफरी मच गई। वहीं धमाके के दौरान आसपास कम कर रहे कई करीब 15 कर्मचारी घायल हो गए। कर्मचारियों द्वारा मामले की जानकारी फैक्ट्री के उच्च अधिकारियों को दी गई। फैक्ट्री प्रबंधन ने अपनी ओर से पुलिस या स्थानीय प्रशासन को कोई सूचना नहीं दी और घायल कर्मचारियों को भी आसपास के किसी अस्पताल में न ले जाकर सभी कर्मचारियों को मुजफ्फरनगर स्थित अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया। जब इतनी बड़ी संख्या में घायल अस्पताल में पहुंचे तो मामले की जानकारी मुज्जफनगर पुलिस तक पहुंची। इसके बाद मुज्जफरनगर पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा सूचना मंगलौर पुलिस को दी गई। जानकारी के बाद सीओ मंगलौर पुलिस टीम के साथ और फायर ब्रिगेड की टीम ने सुबह फैक्ट्री पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक इस भीषण हादसे में करीब एक दर्जन से अधिक मजदूर बुरी तरीके से घायल हो गए हैं। गंभीर हाल में घायल मजदूरों को दिल्ली और मेरठ के हायर सेंटरों में रेफर किया गया है। इस संबध में मंगलौर कोतवाली प्रभारी महेश जोशी का कहना है कि मुज्जफरनगर कंट्रोल रूम से सूचना आई थी 15 कर्मचारी घायल बताए गए हैं, सभी का उपचार चल रहा है अगर कोई तहरीर देगा तो कारवाई जरूर की जायेगी।

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING