Connect with us

उत्तरकाशी

एवलांच के मृतक चार शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपे

लोकेन्द्र सिंह बिष्ट, उत्तरकाशी। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के ट्रेनिंग कैम्प द्रोपदी के डांडा 2 पर एवलांच की दुर्घटना में दबे 29 प्रशिक्षकों ओर प्रशिक्षुओं में से 26 के शव बरामद कर लिये गए हैं। शेष तीन की तलाश जारी हैं। 4 शव को सेना के हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर पहले हर्षिल ले जाया गया जहां से सड़क मार्ग से जिला अस्पताल उत्तरकाशी लाया गया। अस्पताल में चारों पर्वतारोहियों के शवों का पोस्टमार्टम कर विधायक सुरेश चौहान, गंगा विचार मंच के प्रांत संयोजक लोकेन्द्रसिंह बिष्ट, सभासदों, जिला पंचायत सदस्यों, जनप्रतिनिधियों व परिजनों के साथ जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला, पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी, उप जिलाधिकारी चतर सिंह चौहान द्वारा विधिवत श्रद्धांजलि देने के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा गार्ड ऑफ आनर भी दिया गया। इसके बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया। प्रशासन ने शवों को घर तक पहुंचाने के लिए व्यवस्था दे है। आज पर्वतारोही सविता कंसवाल, नोमी रावत, हिमाचल प्रदेश के शिवम कैंथोला, कुमाऊं के अजय बिष्ट के शवों को परिवार के लोगों को सौंप दिए गए। राहत एवं बचाव कार्य मे निम के कुशल पर्वतारोही, भारतीय सेना, वायु सेना, आईटीबीपी,
High Altitude Warfare School के प्रशिक्षक, एसडीआरएफ के साथ जिला आपदा प्रबंधन के लोग शामिल हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तरकाशी

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING