Connect with us

उत्तराखण्ड

24 घंटों में प्रदेश के भीमताल व रुद्रप्रयाग में बाघ ने एक महिला व एक मासूम को अपना शिकार बना डाला

सीएन, रुद्रप्रयाग। राज्य में जंगली जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के भीमताल व रुद्रप्रयाग में बाघ ने एक महिला व एक मासूम को अपना शिकार बना डाला। कल मंगलवार को गुलदार के हमलों में एक मासूम की जान चली गई। रुद्रप्रयाग की न्याय पंचायत सारी के सिन्द्रवाणी गांव में मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे हेमंत सिंह का पांच वर्षीय पुत्र दक्ष आंगन में था। दक्ष की मां भी वहीं थी। इसी दौरान अचानक गुलदार आ धमका और मां सामने से दक्ष को उठाकर ले गया। मां की चीख-पुकार सुनकर घरवाले व आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक गुलदार बच्चे को लेकर घने जंगल में घुस चुका था। बताया जा रहा है कि दक्ष बाथरूम से बाहर आया था कि घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला बोल दिया। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। ग्राम प्रधान पुष्पा देवी ने बताया कि घटना के बाद गांव में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल बच्चे की तलाश शुरू कर दी। देर शाम तक गांव के लोग जंगलों में सर्च अभियान चलाते रहे, किंतु बच्चे का सुराग नहीं मिला।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING