Connect with us

दुर्घटना

आकाशीय बिजली गिरने से धान रोप रहें भाई-बहन झुलसे, मौके पर दम तोड़ा

आकाशीय बिजली गिरने से धान रोप रहें भाई-बहन झुलसे, मौके पर दम तोड़ा
सीएन, खटीमा।
उधमसिंह नगर जिले से बुरी खबर आ रही है। आकाशीय बिजली गिरने से खटीमा के सेजना गांव में खेत में धान रोपाई कर रहे भाई-बहन की झुलसने से मृत्यु हो गई। इस   घटना के बाद परिवार में हाहाकार मचा हुआ है। आकाशीय बिजली की चपेट में आने वाले सुमित सिंह राणा उम्र 19 वर्ष और सुहावनी राणा की 22 वर्ष है, दोनो सैजना गांव मे अपने परिवार के साथ खेत मे धान रोपाई कर रहे थे, आकाशीय बिजली गिरने से दोनों हीं खेत मे गिर पड़े, आनन फानन मे दोनों को परिजन खटीमा सरकारी अस्पताल ले गए, जहाँ पर डॉक्टरों ने परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING