Connect with us

दुर्घटना

रुड़की में एक घर में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी, मौके पर पहुंचा दमकल

रुड़की में एक घर में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी, मौके पर पहुंचा दमकल
सीएन, रूड़की।
नगर रूडकी के बीटी गंज में रूडकी नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन राकेश गर्ग के मकान में आज शुक्रवार को दोपहर के समय भीषण आग लग गई। आग की लपटे देख मौके पर अफरा.तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग लगने से इलाके में अफरा.तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर पहुंची मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मकान के अंदर से महिलाओ को सुरक्षित बाहर निकालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान आसपास के लोगों की भारी भीड़ भी मौके पर जमा हो गई। आग लगने से दो वाहन समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। मामले को लेकर सीओ रुड़की नरेंद्र पंत ने जानकारी देते हुए बताया कि मकान में रहने वाले लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। हादसे में जान माल की हानि नहीं हुई है। फिलहाल प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING