Connect with us

दुर्घटना

बन्द कमरे में अंगेठी जलाने से भाभी और ननद का दम घुटा, मौत

बन्द कमरे में अंगेठी जलाने से भाभी और ननद का दम घुटा, मौत
सीएन, नैनीताल।
जिला नैनीताल के ओखलकांडा ब्लाक के डालकन्या के पनखाल तोक में रात एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गयी। हादसा अंगेठी के धुंए से दम घुटने के कारण हुआ। बताया जा रहा है कि शंकर राम आर्या के पुत्र गिरीश आर्या की 26 वर्षीय पत्नी बिश्नी देवी और 14 वर्षीय बेटी ममता रात क़रीब 8 बजे अलग कमरे में सोने गए थे। ठंड से बचने के लिए उन्होंने कमरे में अंगेठी में आग जला रखी थी। कमरे में खिड़की नहीं थी। कमरा बन्द होने के कारण धुंआ कमरे से बाहर पास नहीं हुआ। पिछली रात उनके घर में जागर थी। अगले दिन का कामकाज कर रात 8 बजे बिश्नी देवी और ममता कमरे में सोने चले गए। वहीं बिश्नी देवी की 1 वर्षीय बेटी है। बताया जा रहा की बिश्नी देवी की 1 वर्षीय बेटी उस दिन अपने दादा शंकर राम आर्या के पास सोयी थी। करीब रात 10 बजे बच्ची को भूख़ लगी तो वह रोने लगी और उसके दादा उसे दूध पिलाने अपनी बहू बिश्नी देवी के कमरे में गये दरवाज़ा खटखटाने के बाद अंदर से कोई ज़बाब न मिलने पर उन्होंने दरवाज़ा जैसे तैसे खोला और जब अंदर देखा तो बन्द कमरे में अंगेठी में आग जल रही थी और बहू बिश्नी देवी और बेटी ममता का धुंए से दम घुट चुका था।

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING