Connect with us

दुर्घटना

कारखाने में ब्लास्ट, 21 लोग जिंदा जले, फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड

कारखाने में ब्लास्ट, 21 लोग जिंदा जले, फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड
सीएन, सियोल।
साउथ कोरिया में बैटरी बनाने वाली फैक्ट्री में जोरदार धमाके के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में 21 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई है। बुरी तरह झुलसे लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जिनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। साउथ कोरिया में आज भीषण अग्निकांड हुआ। राजधानी सियोल के ह्वासोंग शहर में बनी फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट के बाद आग लग गई जिसमें जिंदा जलने से करीब 21 लोग मारे गए। 20 से ज्यादा लोगों की तलाश जारी है। हालांकि आग बुझा ली गई है लेकिन शवों तलाशे जा रहे हैं। पुलिस को शक है कि फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे सभी लोग मारे जा चुके हैं। आग इतनी विकराल थी कि किसी के बचने की उम्मीद नहीं है। फैक्ट्री भी जलकर राख हो चुकी है। सियोल फायर ब्रिगेड ऑफिसर किम जिन.यंग ने अग्निकांड की पुष्टि की है। उन्होंने घायलों के खतरे से बाहर होने की बात कही। वहीं मीडिया को जानकारी दी कि अब तक 21 लोगों की लाशें मिल चुकी है। पूरी फैक्ट्री राख हो गई है और किसी के जिंदा मिलने की गुंजाइश नहीं है। रायटर्स और योनहाप न्यूज एजेंसी के अनुसार अग्निकांड भारतीय समय के अनुसार आज सुबह करीब 10.30 बजे हुआ। लोगों ने आग की लपटें देखकर फायर ब्रिगेड को फोन करके बताया। धमाके के समय फैक्ट्री में 60 से ज्यादा मजदूर काम कर रहे थे लेकिन धमाका होते ही आग भड़क गई और वे बाहर नहीं निकल पाए। मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है लेकिन मरने वालों में चीन और अन्य देशों के नागरिक शामिल हैं। लाशों का पता मृतकों के मोबाइल सिग्नलों को ट्रेस करने से चला। ज्यादातर लाशें फैक्ट्री की दूसरी मंजिल पर मिलीं। आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं लेकिन शक है कि लिथियम बनाते समय ज्यादा गर्मी होने से बैटरियों में धमाका हुआ। फिर भी हादसे के कारणों की जांच जारी है। जल्दी ही हादसे की वजह उजागर की जाएगी। फैक्ट्री जलने से मालिकों को करोड़ों का नुकसान हुआ है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING