दुर्घटना
ब्रेकिंग : बद्रीनाथ हाईवे पर निर्माणाधीन पुल ढहा, 9 मजदूर मलबे में दबे, एक की मौत, तीन लापता
ब्रेकिंग : बद्रीनाथ हाईवे पर निर्माणाधीन पुल ढहा, 9 मजदूर मलबे में दबे, एक की मौत, तीन लापता
सीएन, देहरादून। उत्तराखंड में बड़ा हादसा हो गया। बुधवार सुबह बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा के पास निर्माणाधीन पुल ढ़ह गया। पुल ढ़हने से मलबे में 9 मजदूर दब गये। मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत हो गयी। अब तक 6 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी भी मलबे में तीन से चार मजदूर के दबे होने की आशंका है। आपदा, पुलिस और प्रशासन की रेस्क्यू टीम बचाव और राहत कार्य में लगी हुई है। जानकारी के अनुसार, निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढ़हा है, जो ऑल वेदर परियोजना के तहत बनाया जा रहा था। आरसीसी कंपनी इसका निर्माण कर रही है। निर्माण कार्य में करीब 9-10 मजदूर लगे हुए थे। जिसमें से 6 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है। इसमें से एक मजदूर की मौत हो गयी है। वहीं मलबे में 4 से 5 मजदूर के दबे होने की आशंका है।























