Connect with us

उत्तरकाशी

द्रौपदी का डंडा हिमस्खलन मामला, आज 5 शव और हुए बरामद, लाए जा रहे हैं मातली

द्रौपदी का डंडा हिमस्खलन मामला, आज 5 शव और हुए बरामद, लाए जा रहे हैं मातली
सीएन, उत्तरकाशी।
उत्तरकाशी से बड़ी खबर आ रही है यहां द्रौपदी का डंडा पर्वतारोहण को गए पर्वतारोहियों कि हिमस्खलन के चलते लापता होने के बाद आज गुरुवार को पांच और पर्वतारोहियों के शव मिले हैं। अब तक इस घटना में 9 शव बरामद किए जा चुके हैं 4. अक्टूबर को 4 शव तथा आज 5 शव उक्त रेस्कयू टीमों द्वारा बरामद किया गया हैं। अब तक 9 शव बरामद हुये जिन्हें हेलीकॉप्टर के माध्यम से मातली हेलीपैड में लाये जाने की कार्यवाही की जा रही हैं। हिमस्खलन में लापता हुए प्रशिक्षु पर्वतारोहियों के बचाव के लिए जम्मू कश्मीर के हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल गुलमर्ग की रेस्क्यू टीम पहुचे है। इस टीम को द्रौपदी डांडा के बेस कैंप क्षेत्र में उतारा गया है। आपको बता दें कि इनमें एडवांस पर्वतारोहण कोर्स के 34 प्रशिक्षु पर्वतारोही, निम के सात प्रशिक्षक और एक नर्सिंग स्टाफ (42 सदस्य ) मंगलवार सुबह द्रौपदी का डांडा चोटी के आरोहण के लिए रवाना हुआ। दल आरोहण स्थल से लगभग 100 मीटर पहले हादसे का शिकार हो गए।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तरकाशी

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING