Connect with us

दुर्घटना

शराब के नशे में धुत कार चालक ने होमगार्ड को रौंदा, मौत

शराब के नशे में धुत कार चालक ने होमगार्ड को रौंदा, मौत
सीएन, देहरादून।
बाजार में शराब के नशे में धुत एक कार चालक ने स्कूटी सवार को बुरी तरह से रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल होमगार्ड को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इलाज के दौरान कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है। बताया गया कि नशे में धुत कार चालक कुछ बताने की स्थिति में नहीं था। थानाध्यक्ष पंकज देवरानी ने बताया कि सोमवार शाम को करीब पौने पांच बजे के दौरान यहां पुलिस थाने में तैनात होमगार्ड भगत सिंह (55) पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी ग्राम तलाई नरेंद्रनगर अपनी स्कूटी से बाजार में गश्त कर रहे थे। इस दौरान शराब के नशे में धुत कार चालक ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। वह काफी आगे तक उसे घसीटते हुए ले गया। जिससे होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। इलाज के दौरान होमगार्ड ने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि कार चालक सत्य प्रसाद पैन्यूली पुत्र शिवशरण पैन्यूली निवासी छिद्दरवाला देहरादून को हिरासत में लिया गया है। लेकिन वह अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं था। बावजूद पता चला है, कि वह यहां पशुपालन विभाग में कार्यरत है, उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। घटना की सूचना होमगार्ड के परिजनों को दे दी गई है। शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING