Connect with us

दुर्घटना

नदी में गिरा गैस का ट्रक, खाई में गिरा पिकअप, तीन लोगों की मौत

नदी में गिरा गैस का ट्रक, खाई में गिरा पिकअप, तीन लोगों की मौत
सीएन, अल्मोड़ा/पौड़ी।
जनपद के सेराघाट क्षेत्र में सिलेंडरों से लदा एक ट्रक नदी में गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में ड्राइवर-कंडक्टर की मौत हो गयी। शव कब्जे में लेकर पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है। उधर पौड़ी जनपद के देवप्रयाग में शनिवार की सुबह सुबह फिर एक हादसा हो गया। दुर्घटना नेशनल हाईवे 58 पर शिवमूर्ति के पास हुई है। एक पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में जा गिर गया जिस कारण एक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक एलपीजी सिलेंडर लेकर हल्द्वानी से बेरीनाग की ओर जा रहा ट्रक संख्या. यूके04-सीबी3110 अल्मोड़ा.सेराघाट मोटर मार्ग में मंगलता से आगे टानी के पास अचानक अनियंत्रित होकर जैगन नदी में गिर गया। ट्रक में लदे सभी सिलेंडर खाई व नदी में बिखर गए। ग्राम प्रहरी की सूचना के बाद धौलछीना थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची। खाई में ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर अचेत अवस्था मे पड़े थे। आपातकालीन सेवा 108 के माध्यम से दोनों को सीएचसी धौलछीना लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार ने बताया है कि चालक की पहचान हरीश चंद्र बिष्ट पुत्र प्रवीण सिंह, निवासी कर्मी थाना कपकोट, बागेश्वर के रूप में हुई है। कंडक्टर की पहचान नहीं हो सकी है। कंडक्टर की शिनाख्त के प्रयास जारी है। हादसे की वजह मालूम नहीं चल पाई है। उधर पौड़ी जनपद के देवप्रयाग में एक पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इसकी सूचना देवप्रयाग पुलिस को दी। सूचना मिलते ही देवप्रयाग सहित आसपास की चौकियों की रेस्क्यू टीमें घटना स्थल पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया। दो घायलों को सड़क पर लाया गया। इनमें से एक घायल की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी। दूसरे घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया। दुर्घटना में पिकअप चालक सुमित पुत्र हेम सिंह उम्र लगभग 29 वर्ष निवासी ग्राम बिरसडी ब्लॉक कोट पट्टी कंडवालस्यू जनपद पौड़ी गढ़वाल के सिर पर चोट लगने के कारण मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। सुमित के गांव का ही उसका साथी धीरेंद्र पुत्र सुल्तान सिंह उम्र लगभग 36 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। 

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING