Connect with us

दुर्घटना

होकरा में फिर गिरी कार, दो की मौत, अन्य हादसे में चम्पावत निवासी की मौत

होकरा में फिर गिरी कार, दो की मौत, अन्य हादसे में चम्पावत निवासी की मौत
सीएन, पिथौरागढ़।
जिले में एक के बाद एक हादसे हो रहे हैं। पांच घंटे के अंतराल में जिले में दो वाहन खाई में गिर गए हैं। इन हादसों में 3 लोगों की जान गई है। बताया जा रहा है कि एक हादसा रात में हुआ, जबकि दूसरा तड़के। एक हादसा उसी जगह हुआ है, जहां छह दिन पहले एक जीप खाई में गिरी थी और 10 लोगों की मौत हुई थी। दूसरा हादसा दिल्ली बैंड के पास हुआ है। दिल्ली बैंड के पास कोरियर की पिकअप वाहन खाई में गिरा है। जिसमें चम्पावत के युवक की मौत होने की बात सामने आ रही है। होकरा वाली रोड को पीएमजीएसवाई ने चौपहिया वाहनों के लिए प्रतिबंधित किया था। इसके बावजूद लोग यहां से वाहन ले जा रहे हैं। पुलिस और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच रही हैं। एसपी पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह ने बताया है कि सोमवार रात को पिकअप वाहन खाई में गिरा है। जहां दूरस्थ क्षेत्र होने के चलते पुलिस फोर्स और एसडीआरएफ की टीम को पहुंचने में दिक्कत हो रही है। वहीं इसी जगह एक अल्टो कार खाई में गिरी है। कार सवार लोग कहां के हैं कहां को जा रहे थे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल 2 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वाहन में कितने लोग सवार थे इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है कि देर रात होकरा में पिकअप वाहन खाई में गिर गया। उसके बारे में अभी ज्यादा पता भी नहीं चला था कि सुबह अल्टो कार खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि पिकअप के चालक की हादसे में मौत हो गई है। उधर, पिथौरागढ़ जिले के घाट दिल्ली बैंड के पास बीती रात एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रेस्क्यू टीम के द्वारा बताया गया कि पिकअप वाहन नदी में पहुंच गया था। पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए थे। हादसे की सूचना पर तहसीलदार पिथौरागढ़, राजस्व टीम और घाट पुलिस चौकी के द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया। 4 घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद हादसे का शिकार लोगों को मुख्य सड़क मार्ग तक लाया गया। इस दौरान रेस्क्यू टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पिकअप वाहन उत्तर प्रदेश नंबर का है। वाहन पिथौरागढ़ जिले को बीते देर रात कोरियर ले कर आ रहा था। पिकअप वाहन गहरी खाई में गिरने से नदी किनारे पहुंच गया।। इस दुर्घटना में चम्पावत निवासी मनोज कुमार जोशी की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे का कारण चालक को झपकी आना माना जा रहा है। गौरतलब है कि 6 दिन पहले नाचनी थाना क्षेत्र के होकरा में बोलेरो वाहन खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत हुई थी। अब आज एक बार फिर से उसी स्थान के आसपास अल्टो कार गिरने से 2 लोगों की मौत की सूचना आ रही है।

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING