Connect with us

दुर्घटना

नैनीताल में अंगीठी की गैस लगने से तीन लोगों की मौत

सीएन, नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में एक घर के अंदर अंगीठी जलाकर सो रहे तीन लोगों की गैस लगने से मौत हो गई। जबकि एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार रात मल्लीताल क्षेत्र में बदायूं के तीन मजदूर अंगीठी जलाकर कमरे में सो रहे थे। इस दौरान बंद कमरे में गैस लगने से तीनों की हालत बिगड़ गई। मजदूरों के परिजनों ने उन्हें संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। जब सोमवार शाम तक भी मजदूरों ने फोन नहीं उठाया तो परिजनों ने ठेकेदार को फोन किया। जिसके बाद रात को ठेकेदार हल्द्वानी से नैनीताल पहुंचा। देर रात लगभग एक बजे ठेकेदार मजदूरों के कमरे में पंहुचा तो कमरा अंदर से बंद था। आवाज देने के बाद भी जब मजदूरों ने कोई जवाब नहीं दिया तो दरवाजा तोड़ा गया। जहां तीनों मजदूर मूर्छित अवस्था में पड़े थे। जिसके बाद ठेकेदार ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस तीनों मजदूरों को बीडी पांडे अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने बदायूं निवासी राजकुमार ( 21) व अवनेश (24) दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। वहीं शाहजहांपुर निवासी मोनन्दर (21) की हालत गंभीर होने पर उसे सुशीला तिवारी अस्पताल रैफर कर दिया है। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉ. हाशिम अंसारी ने बताया कि अंगीठी की गैस लगने से दो मजदूरों की मौत हुई है। एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि शवों को मोर्चरी में रख मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING