Connect with us

उत्तरकाशी

आंखों देखी….एव्लांच में निम की नोमी रावत की भी मौत

लोकेन्द्र सिंह बिष्ट, उत्तरकाशी। मौत के जबड़ों से जिंदा निकल आये पर्वतारोहियों ने मुंह जबानी 4 अक्टूबर को हुए दर्दनाक, ख़ौफ़नाक घटना के बारे में बताया कि कैसे क्रेवास में दफन मुंबई के सुनील, गुजरात के दीप ठक्कर, कंकराडी उत्तरकाशी के अंकित, टेहरी के रोहित भट को नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी के इंस्ट्रक्टर व 8 महार रेजिमेंट के बहादुर सूबेदार अनिल ने कैसे सुरक्षित निकाला। पलक झपकते ही डेढ़ सौ मीटर एवलांच के नीचे आ गए थे। एडवांस कोर्स के 45 प्रशिक्षु जिला अस्पताल में भर्ती प्रशिक्षक सूबेदार अनिल बताते हैं कि उन्हें बहुत दुख है कि वे अपने लोगों का बचाव नहीं कर सके। इस घटना में उत्तरकाशी की सविता कंसवाल भी हिमालय की आगोश में सो गईं है। अभी हाल ही में मई माह में इस युवा पर्वतारोही ने एवरेस्ट का सफल आरोहण किया था। जनपद उत्तरकाशी, विकास खडं भटवाडी के लुंथरू गांव की सविता कंसवाल ने अपनी छोटी उम्र में अभी हाल ही में मई माह में 15 दिनों के अंतर्गत दुनियां की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट व माउन्ट मकालू का सफल आरोहण कर नया रिकॉर्ड बनाया था औऱ पूरे देश में जनपद उत्तरकाशी का नाम रोशन किया। इधर उत्तरकाशी कि भी एक युवा महिला नोमी रावत जो कि निम में इंस्ट्रक्टर थी, को भी इस एवलांच में अपनी जान गवानी पड़ी।
इधर आज 5 अक्टूबर सुबह छः घायलों को विमान से मातली पहुंचाया गया है। उसके बाद 8 अन्य घायलों को भी उत्तरकाशी ले आये। सभी खतरे से बाहर है और इनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। जिन घायलों को मातली पहुंचाया गया है उनमें सूरज सिंह पुत्र जयपाल सिंह उत्तरकाशी,रोहित भट्ट पुत्र जगदंबा भट्ट टिहरी,सुनील लालवानी, पुत्र बाल चंद लालवानी मुम्बई, दीप सिंह पुत्र कन्हैया लाल गुजरात, आकाश पुत्र मुन्ना लाल मुम्बई सभी ट्रेनीज व अनिल कुमार पुत्र विद्यासागर इंस्ट्रक्टर शामिल हैं। इस बीच आईटीबीपी के जवानों को रेस्क्यू ऑपरेशन के लिये हर्षिल आर्मी हेलीपैड से 2 चीता हेलीकॉप्टर से एवलांच स्थल व आईटीबीपी के जवानों को एएलएच से डोक्रानी ग्लेशियर भेज गया है। खबर लिखे जाने तक आपको बताते चलें कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जनपद भ्रमण पर पधार रहे हैं। मुख्यमंत्री अपराहन 2 बजकर 10 मिनट पर आइटीबीपी हेलीपैड मातली पहुंचें। तत्पश्चात द्रोपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन की चपेट में आए नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) उत्तरकाशी के प्रशिक्षणार्थियों हेतु चल रहे बचाव एवं राहत कार्यों का निरीक्षण व समीक्षा की। मुख्यमंत्री सांय 3:15 बजे आइटीबीपी हेलीपैड मातली से देहरादून के लिए प्रस्थान किया।

फोटोज-टैंट के साथ नोमी रावत, एवरेस्ट में कंसवाल व अस्पताल में भर्ती पर्वतारोही।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तरकाशी

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING