Connect with us

दुर्घटना

नैनीताल : आकाशीय बिजली गिरने से दो दुधारू गायों के साथ गौशाला जलकर राख

नैनीताल : आकाशीय बिजली गिरने से दो दुधारू गायों के साथ गौशाला जलकर राख
सीएन, नैनीताल।
नगर के मांगोली गांव में देर रात आकाशीय बिजली गिरने से दो दुधारू गायों की मौत हो गयी, जबकि गौशाला जलकर राख हो गयी। जानकारी के मुताविक, नैनीताल जिले के मांगोली गांव में तीन बजे रात बारिश के चलते थान सिंह की गौशाला पर तेज़ आवाज़ के साथ आकाशीय बिजली गिर गयी, जिससे गौशाला में आग लग गयी जिस कारण दोनों दुधारू गायों के साथ गौशाला जलकर राख हो गयी। वहीं, ग्रमीणों द्वारा आननफानन में आग पर काबू पाया जाता, तब तक थान सिंह की दो दुधारु गायों के साथ गौशाला जलकर राख हो गयी। हलांकि कुछ लोगो का कहना है की आग लगने का कारण अभी संदिग्ध है। थान सिंह का कहना की उनकी आजीविका गायों के दूध पर ही निर्भर थी। उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है।

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING