Connect with us

दुर्घटना

भूस्खलन की चपेट में आने से एक कांवड़ यात्री की मौत, एक घायल

भूस्खलन की चपेट में आने से एक कांवड़ यात्री की मौत, एक घायल
सीएन, नई टिहरी।
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के चलते पहाड़ियों से चट्टाने खिसक रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर गंगोत्री की यात्रा कर बद्री-केदार जा रहे एक कांवड़ यात्री की त्यूणी-टिहरी-मलेथा हाईवे पर नंद गांव के पास भूस्खलन की चपेट में आने से मौत हो गयी, जबकि उसका चाचा घायल हो गया। पीपलडाली चौकी प्रभारी राजेन्द्र कुमार, बीपुरम चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि कल देर शाम त्यूणी-मलेथा हाईवे पर नंद गांव के पास पहाड़ी से आये मलबे के चपेट में आने से वंहा से गुजर रहे कावंड़ियों की बाइक पर जा गिरा। जिससे दोनों यात्री खाई में गिर गए। सूचना पर पंहुची पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इस दौरान मुकुल जाटव (20) पुत्र सुनील जाटव निवासी कंकरखेड़ा, मेरठ, उत्तर प्रदेश की मौत हो गयी। जबकि उसका चाचा सनी पुत्र धर्मवीर घायल हो गया। जिसे 108 सेवा से पीएचसी नंदगांव में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया है। बताया कि घायल सनी बाइक चला रहा था। उसने हेलमेट भी पहना था। घायल ने बताया कि गंगोत्री के बाद वह बद्रीनाथ-केदारनाथ जा रहे थे। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना परिजनों को भेज दी है।

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING