Connect with us

दुर्घटना

उत्तराखंड में गहरी खाई में कार गिरने से युवक की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड में गहरी खाई में कार गिरने से युवक की दर्दनाक मौत
सीएन, उत्तरकाशी।
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे थम नहीं रहे है। श्रीकालखाल मोटर मार्ग पर एक कार ‌अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक युवक टिहरी का बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा उत्तरकाशी के पोखरियाल गांव के पास हुआ है। यहां एक कार करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि कार में दो युवक सवार थे। हादसे की सूचना आनन फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घायल को खाई से बाहर निकाला। जिसे 108 के माध्यम से लंबगांव अस्पताल पहुंचाया. जहां पर उसका इलाज जारी है। हीं बताया जा रहा है कि पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों युवक टिहरी के बीपुरम निवासी बताए जा रहे है। लेकिन यहां आने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतक की शिनाख्त दीपक सिंह रावत पुत्र खुशपाल सिंह रावत (उम्र 22 वर्ष) और घायल की पहचान सचिन सिंह रावत पुत्र जगदीश सिंह रावत (उम्र 23 वर्ष) के रूप में हुई है।

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING