Connect with us

दुर्घटना

पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत, तीन गंभीर घायल

सीएन, देहरादून। चकराता के जौनसार क्षेत्र में घूमने आए पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिर गई। इससे कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर घायल हैं। एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, पीलीभीत के ग्राम राठ का रहने वाला कृष्ण पाल पुत्र रमेश सिंह, देहरादून के छिद्दरवाला में एक डेयरी में काम करता है। कृष्ण पाल बुधवार सुबह अपने गांव से आए पांच दोस्तों के साथ चकराता घूमने निकला। रात करीब 10 बजे लौटते समय इनकी कार चकराता से पांच सौ मीटर आगे कालसी मार्ग पर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। इस बीच, चकराता छावनी क्षेत्र के जादूगर में घर से निकले सुभाष ने ये वाहन खाई में गिरते देखा। सुभाष ने शोर मचाया और पड़ोसी अरविंद तोमर के साथ पुलिस को जानकारी देते हुए घटनास्थल पर पहुंच गया। दोनों खाई में ऊपर गंभीर घायल मिले कृष्ण पाल को अस्पताल ले गए। एसडीआरएफ, पुलिस, तहसील प्रशासन और स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए। गाड़ी के खाई में काफी नीचे गिरने से रेस्क्यू में परेशानी आई। अन्य घायलों में सुनील पुत्र चंदपाल सिंह निवासी बागपत और सौरभ ठाकुर सिंह पुत्र रामवीर सिंह निवासी बरेली शामिल हैं।

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING