Connect with us

दुर्घटना

15 दिन से लापता महिला का क्षत.विक्षत शव बरामद हुआ

15 दिन से लापता महिला का क्षत.विक्षत शव बरामद हुआ
सीएन, चम्पावत।
लोहाघाट विकास खंड के नेपाल सीमा से लगे गुमदेश क्षेत्र के धौनी सिलिंग गांव की महिला भूमि देवी 52 पत्नी धर्म सिंह गत 20 जून की रात को अचानक लापता हो गई थी। तब से परिजन व ग्रामीण लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। पंचेश्वर कोतवाली में भी गुमशुदगी की सूचना दी गई थी। इसके बाद पुलिस भी महिला की तलाश में जुट गई। ग्रामीणों के द्वारा की जा रही तलाश के दौरान गुरुवार 4 जुलाई की शाम को लगभग 3 बजे के आसपास भूमि देवी के पुत्र कमल धोनी को बलचूड़ा गधेरे में भूमि देवी का क्षत.विक्षत शव दिखाई दिया। जिसकी सूचना कमल के द्वारा ग्रामीणों को दी गई। वहीं सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शुक्रवार को पंचेश्वर कोतवाल इंद्रजीत सिंह ने बताया सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा महिला के शव को कब्जे में लेकर लोहाघाट मोर्चरी भिजवाया गया। शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। एसएचओ इंद्रजीत ने बताया मामला फांसी लगाकर कर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा हैए पर पुलिस घटना की हर एंगल से जांच करेगी। हालांकि परिजनों के द्वारा कोई शक नहीं जताया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक महिला ने साड़ी का फंदा बनाकर पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली थी, लेकिन काफी दिन बीतने की वजह से शव सड़ गल गया है और शरीर दो तीन हिस्सों में टूट कर नीचे गिर गया है। पेड़ में महिला के सिर्फ सर के बाल व मंगलसूत्र लटका हुआ मिला। वहीं महिला का आज पंचेश्वर घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING