Connect with us

दुर्घटना

महिला ने पुल से टिहरी झील में लगाई छलांग, शव हुआ बरामद

महिला ने पुल से टिहरी झील में लगाई छलांग, शव हुआ बरामद
सीएन, टिहरी।
राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां एक महिला ने डोबरा-चांठी पुल से टिहरी झील में छलांग लगाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। मृतका की पहचान प्राची देवी पत्नी संजय उनियाल के रूप में हुई है। वह अपने पीछे 9-10 साल के दो मासूम बेटों सहित भरे पूरे परिवार को छोड़ ग‌ई है। वर्तमान में उनका परिवार मसूरी में रहता है। पति संजय होटल में नौकरी करते हैं। इस दुखद घटना से जहां मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया भी उठ गया है। अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक मूल रूप से टिहरी गढ़वाल जिले के प्रतापनगर क्षेत्र के ओण पट्टी के पणसूत गांव निवासी प्राची पत्नी संजय उनियाल  अचानक डोबरा.चांठी पुल पर पहुंची। बताया गया है कि उस वक्त घटना स्थल के आसपास कोई नहीं था। अचानक प्राची पुल के किनारे लगे लोहे के एंगल पर चढ़ गई और झील में छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने काफी खोजबीन के प्राची के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दर्दनाक घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह डोबरा से चांठी की ओर जा रही यह महिला पुल में चप्पल रखकर एंगिल पर चढ़ती है और देखते ही देखते झील में छलांग लगा देती है।

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING