Connect with us

दुर्घटना

नैनीताल के निकट ज्योलीकोट के नलेना नाले में डूबकर युवक की मौत

सीएन, नैनीताल। उधम सिंह नगर से नैनीताल घूमने पहुंचे युवक की ज्योलीकोट के नलेना नाले में डूबकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने गधेरे में युवक का शव देखा, जिसकी सूचना ज्योलीकोट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। इसकी सूचना परिवार के लोगों को देदी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया है।जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर के रुद्रपुर से कुछ युवक घूमने के लिए नैनीताल पहुंचे थे। नैनीताल घूमने के बाद वापस उधम सिंह नगर लौट रहे थे, इसी दौरान ज्योलीकोट क्षेत्र के नलेना नालें में नहाने चले गए। जिसमें युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद उसके दोस्त मौके से फरार हो गए। वही आज युवक का शव से बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING