Connect with us

दुर्घटना

नदी में दो भाई बहनों की डूबने से हुई मौत, देर रात दोनों शव बरामद

नदी में दो भाई बहनों की डूबने से हुई मौत, देर रात दोनों शव बरामद
सीएन, अल्मोड़ा।
इस समय की दुखद घटना अल्मोड़ा से आई है जहां दो भाई बहनों के नदी में डूबने से मौत हो गई जिसके बाद मृतकों के परिवार में मातम छा गया।जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को ग्राम बख़ निवासी आदित्य नेगी उम्र 16 वर्ष पुत्र स्वर्गीय प्रेम प्रकाश नेगी और भावना नेगी उम्र 17 वर्ष पुत्री स्वर्गीय प्रेम प्रकाश नेगी दोपहर 2 बजे घर से लापता बताए जा रहे थे। देर शाम तक जब दोनों भाई बहन घर नहीं पहुंचे तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर द्वारा ढूंढ खोज की गई,इसी दौरान खोजबीन करते हुए विश्वनाथ नदी के किनारे कपड़े दिखाई दिए जिसके बाद नदी में आसपास खोजबीन की गई और तालाब में सर्च अभियान चलाया गया। एसडीआरएफ टीम द्वारा रात्रि के घनघोर अंधेरे में कड़ी मशक्कत करते हुए करीब 2 बजे तक रेस्क्यू जारी रखा जिसमें दोनों भाई बहन के शव बरामद कर लिए गए। जिसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया।

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING