Connect with us

दुर्घटना

अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकराई बाइक, युवक की मौत, साथी घायल

अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकराई बाइक, युवक की मौत, साथी घायल
सीएन, ऋषिकेश।
ऋषिकेश में गुरुवार को तड़के दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। लक्ष्मण झूला मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक युवक तपोवन स्थित एक होटल में शेफ था। दुर्घटना में उसका एक साथी घायल हो गया। ग्राम दोगड़ा दिउली यमकेश्वर का रहने वाला धर्मवीर तपोवन स्थित एक होटल में शेफ के रूप में काम करता था। इसकी उम्र 27 साल है। गुरुवार सुबह धर्मवीर अपनी बाइक पर अपने एक अन्य सहकर्मी के साथ किसी काम से ऋषिकेश आ रहा था। प्रातः करीब 4 बजे चंद्रभागा पुल के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों युवकों को उनके ही अन्य सहकर्मियों ने 108 आपात सेवा की मदद से राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने धर्मवीर को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके दूसरे साथी को हल्की चोटें आई है। अस्पताल में उसका इलाज जारी है। सूचना पाकर युवक के स्वजन तथा होटल संचालक राजकीय चिकित्सालय पहुंचे। होटल संचालकों ने बताया कि धर्मवीर का गुरुवार को अवकाश था। वह अपने साथी के कहने पर व सुबह किसी काम से ऋषिकेश आ रहा था। युवक की मौत का समाचार पाकर स्वजन का रो रोकर बुरा हाल है। स्वजन ने बताया कि धर्मवीर को कुछ समय बाद विदेश जाना था। उधर, बाईपास मार्ग पर एआरटीओ कार्यालय के समीप देर रात हुई सड़क दुर्घटना में आशीष (33 वर्ष) पुत्र राजपाल सिंह निवासी गुमानीवाला ऋषिकेश तथा मोहित पुंडीर (32 वर्ष) पुत्र भगत सिंह पुंडीर निवासी शिवलोक साइट नई टिहरी घायल हो गए। दोनों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING