Connect with us

दुर्घटना

उत्तराखंड : गहरी खाई में समाई दंपति की कार, पति की मौत

उत्तराखंड : गहरी खाई में समाई दंपति की कार, पति की मौत
सीएन, पौड़ी।
उत्तराखंड में सड़क हादसे कहर बनकर टूट रहे हैं। ऐसा कोई दिन नहीं गुजरता जिस दिन राज्य से सड़क हादसों की खबरें ना आई हो। ऐसे ही एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर पौड़ी जिले के कोटद्वार से सामने आ रही है जहां पर एक अनियंत्रित कार करीब सौ मीटर की गहरी खाई में जा गिरी जिसके चलते चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी जिले के कोटद्वार से करीब पांच बजे हरेंद्र सिंह असवाल पुत्र मेहरबान सिंह निवासी ग्राम लिंगवाड़ा अपनी पत्नी किरण असवाल के साथ ऑल्टो कार मे सवार होकर ज़हरीखाल से लैंसडाउन के लिए रवाना हुए थे। तभी जैसे ही उनकी कार लैंसडाउन-ज़हरीखाल मोटर मार्ग में पहुंची तो झारापानी के निकट अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर की गहरी खाई में जा गिरी। जिसके चलते हरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी किरण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को लैंसडाउन कैंट चिकित्सालय भर्ती करवाया जहां पर उपचार के दौरान हरेंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया जबकि उनकी पत्नी किरण असवाल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस की ओर से मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव को कोटद्वार के बेस अस्पताल भेज दिया गया है।

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING