Connect with us

दुर्घटना

उत्तरकाशी हादसा : मृतकों की संख्या सात पहुंची, 25 घायलों को अस्पताल पहुंचाया, कई गंभीर

सीएन, उत्तरकाशी। रविवार को गंगोत्री धाम से दर्शन कर लौट रही गुजरात की यात्रियों से भरी बस गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के गंगनानी के पास अनियंत्रित होकर के गहरी खाई में गिर गई। सांयकाल शुरू हुए रेस्क्यू के बाद 7 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। बस में लगभग 35 लोग सवार बताये जा रहे हैं। जिनमें से 25 घायलों को रेस्क्यू कर चिकित्सालय भेजा गया है। घटना के कारणों का पता नही चल सका है। डीएम अभिषेक रूहेला ने दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिये हैं। घटना की सूचना पर डीएम अभिषेक रूहेला, एसपी अर्पण यदुवंशी, पुलिस टीम, एसडीआरएफ, एनडीआरफ, फायर सर्विस,108 एम्बुलेंस मौके पर मौजूद है। घटना स्थल पर रेस्क्यू कार्य जारी है। जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला एवं आपदा परिचालन केंद्र उत्तरकाशी से घटना की पुष्टि करते हुए सीडीओ गौरव कुमार ने बताया कि घटना रविवार लगभग साढे चार बजे की है। जब गुजरात के तीर्थ यात्रियों से भरी बस का संख्या यूके-07-8585 गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के गंगनानी के पास खाई में गिर गई। बस में सवार 33 श्रद्धालुओं एवं स्टाफ सहित कुल 35 लोग सवार बताया गया है। इनमें से 25 घायलों को रेस्क्यू किया गया जबकि 7 की मौत होने की सूचना है। कई की हालत गंभीर बनी हुई है। अभी रेस्क्यू कार्य जारी है। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू कार्य में बाधा पहुंच रही है। प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद है।

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING