Connect with us

क्राइम

मथुरा के मंदिर से दान के करोड़ों रुपए लेकर भागा पुजारी, 3 बोरी नोट पकड़े

मथुरा के मंदिर से दान के करोड़ों रुपए लेकर भागा पुजारी, 3 बोरी नोट पकड़े
सीएन, मथुरा।
उत्तर प्रदेश के मथुरा के गोवर्धन स्थित मुकुट मुखारबिंद मंदिर के सेवायत पुजारी के घर से पुलिस ने करीब 72 लाख रुपए बरामद किए हैं। सेवायत 29 जुलाई को मंदिर का एक करोड़ 9 लाख रुपए लेकर फरार हो गया था। यह राशि मंदिर को दान में मिली थी। इस मामले में मंदिर प्रबंधन ने उसके खिलाफ गोवर्धन थाने में धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में केस दर्ज कर मथुरा पुलिस ने जांच शुरु की। और एसपी शैलेश पांडे के निर्देश पर जब मंदिर के सेवायत दिनेश चंद्र के घर पर छापा मारा गया तो वहां से 71 लाख 92 हजार 710 रुपए बरामद हुए। पुलिस मंदिर के प्रबंधक चंद्र विनोद कौशिक और यूनियन बैंक के प्रबंधक कमलेश कुमार के साथ दिनेश चंद्र के घर पहुंची। यहां पुलिस को एक कमरे में 3 बोरी रखी दिखाई दीं। जब इन बोरियों को खोला गया तो उसमें नोटों की गड्डियां भरी थीं। इसके बाद पुलिस ने नोट गिनने की मशीन मंगाई। इसमें एक बोरी में 3 लाख 40 हजार, दूसरी बोरी में 25 लाख 70 हजार और तीसरी बोरी में 42 लाख 82 हजार 710 रुपए मिले।
29 जुलाई को मुकुट मुखारविंद मंदिर मानसी गंगा के प्रबंधक चंद्र विनोद कौशिक ने गोवर्धन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। चंद्र विनोद कौशिक की शिकायत के मुताबिक दिनेश और चंद्र विनोद दोनों यूनियन बैंक में पैसे जमा करने जा रहे थे। रास्ते में दिनेश ने कुछ बहाना बनाया और रुपए लेकर गायब हो गया। उन्होंने उसे कई बार फोन किया। लेकिन उसका फोन बंद आ रहा था। इसके बाद वे दिनेश के घर पहुंचे। लेकिन वह वहां भी नहीं मिला। पुलिस ने 1 करोड़ 9 लाख में से 71 लाख 92 हजार रुपए बरामद कर लिए हैं और बाकी पैसों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है। और साथ ही फरार सेवायत दिनेश चंद्र को भी तलाश कर रही है। गोवर्धन के मंदिरों में हर महीने सेवा का ठेका उठता है। जुलाई महीने का मुकुट मुखारविंद मंदिर मानसी गंगा की सेवा और भेंट का ठेका दिनेश चंद्र ने लिया था।

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING