Connect with us

क्राइम

कार सवार युवकों ने स्कूटी से जा रही लड़कियों से की छेड़छाड़ पांच आरोपी गिरफ्तार

कार सवार युवकों ने स्कूटी से जा रही लड़कियों से की छेड़छाड़ पांच आरोपी गिरफ्तार
सीएन, हल्द्वानी।
महानगर हल्द्वानी से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वीडियो को पीड़िता ने शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़कों का समूह दो लड़कियों को परेशान कर रहा है। यह वीडियो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की महिलाओं की सुरक्षा को लेकर की गई अपील से कुछ घंटों का पहले का है। उत्तराखंड पुलिस ने वीडियो पोस्ट होने के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर दोनों वाहनों को सीज कर दिया है। इसमें से एक आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है। वीडियो में हल्द्वानी के एक स्कूल के पास देर रात लड़कों के एक समूह ने दो महिलाओं को परेशान करते हुए दिखाया गया है। पुलिस अभी अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। वीडियो एक मिनट का है इसे मोबाइल पर शूट किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों लड़कियों को सड़क पर एक काली महिंद्रा स्कॉर्पियो धीरे चलने के लिए मजबूर कर रही है। गाड़ी उन्हें रोकना चाहती है। सड़क शांत है। इतने में दूसरी कार भी आ जाती है। दूसरी कार भी तेजी से सामने आती है। कार के दरवाजे पर दो शख्स लटके हुए हैं। कार के अंदर सिर्फ एक ही शख्स बैठा हुआ है। दोनों महिलाओं पर भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं। वीडियो को शेयर करने वाली पीड़िता ने लिखा आज रात मैं अपनी सहेली के साथ एक फिल्म देखकर आ रही थी। अचानक 10 लड़के दो कारों ने सवार होकर आए और हमारा रास्ता रोकने की कोशिश की। यह काफी भयानक थाए हमारे साथ यह 25 मिनट तक होता रहा। दूसरी बार उन्होंने सभी कारों के गेट खोल दिए और हमें पूरी तरह से रोक दियाए लेकिन एक स्कूटर पर एक आदमी दिखाई दिया३ उसने उनसे आगे निकलने की कोशिश की जिससे हमें भागने का मौका मिल गया। हम किसी तरह वहां से भागने में कामयाब रहे लेकिन कुछ ही मिनटों के बाद वे फिर से वही कोशिश की गई। वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस ने तत्काल इसका संज्ञान लिया और कार सवारों की तलाश शुरू की। उधर हल्द्वानी निवासी युवती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी जिसमें कहा गया कि वह अपनी बहन के साथ रात करीब 10ण्30 बजे सेक्रेट हार्ट स्कूल से मुखानी की तरफ जा रही थी। दो कार सवारों ने उनका पीछा किया। कई बार उनके आगे वाहन को लगाया। दोनों वाहनों से हमारा रास्ता भी रोका गया और उनसे छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की। देर शाम पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें से एक आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में नरेंद्र बिष्ट निवासी पंचायत घरए रोहित तिवारी निवासी पंचायत घर रामपुर रोडए पंकज रावत निवासी धान मिल फ्रेंडस कॉलोनी अमन कपूर निवासी तीनपानी बाईपास शिवकुंज विहार बरेली रोड है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने कहा घटना मंगलवार देर शाम की है। युवतियों ने इसकी सूचना डायल 112 पर नहीं दी थी। बुधवार को वीडियो प्रसारित होते ही आरोपियों को चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया गया। शहर में अराजकता और गुंडागर्दी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मालूम हो कि हल्द्वानी शहर में अब महिलाएं और युवतियां सुरक्षित नहीं है। मंगलवार रात को दो युवतियों के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना को मिलाकर पांच दिन में इस तरह के तीन मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि शिकायत पर पुलिस ने इन आरोपियों को पकड़ लिया लेकिन अपराधियों में शायद पुलिस की कार्रवाई का खौफ नहीं रह गया है। अधिकारी पुलिस की कमी का बहाना बना कर गश्त से भी मुंह मोड़ रहे हैं। शहर में गश्त न के बराबर हो रही है। थाने चौकी में न तो सिपाही हैं न ही पर्याप्त दरोगा हैं। मुखानी थाना क्षेत्र में शनिवार को युवती के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ की थी। उधर कोतवाली के पास एक युवक अश्लील हरकत करते हुए मासूम के पीछे पड़ गया था। अब मंगलवार रात को सेक्रेट हार्ट स्कूल के पास दो वाहन में सवार करीब आधा दर्जन हुड़दंगियों ने दो युवतियों के साथ छेड़छाड़ की और काफी देर तक उनका पीछा किया। इस दौरान उन्हें कहीं कोई पुलिसकर्मी नहीं दिखाई दिया। हालांकि इस मामले में भी पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके वाहनों को सीज कर दिया है।

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING