Connect with us

क्राइम

इसे कहते है अपने पैर पर खुद कुल्हाड़ी मारना, बाइक पर शख्स ने किया गजब का स्टंट

इसे कहते है अपने पैर पर खुद कुल्हाड़ी मारना, बाइक पर शख्स ने किया गजब का स्टंट

सीएन, नैनीताल। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुबह से लेकर शाम तक कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। आप भी किसी ना किसी प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते ही होंगे और आपके फीड पर भी ऐसे वीडियो आते होंगे। ड्रामा, लड़ाई, डांस समेत तमाम तरह के वीडियो सोशल मीडिया के अलग.अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल होते रहते हैं। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ने बाइक के साथ स्टंट दिखाया है। मगर उसकी किस्मत खराब थी जो स्टंट की टाइमिंग खराब हो गई। आइए आपको बताते हैं कैसे। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि किसी खाली सड़क पर एक शख्स अपनी बाइक चला रहा है। बाइक चलाते हुए वह अपनी बाइक के अगले पहिए को हवा में उठा लेता है और ऐसे ही बाइक को कुछ दूर तक लेकर जाता है। इसके बाद वह बाइक के पहिए को नीचे उतारकर अपने स्टंट को पूरा कर लेता है। मगर अगले ही पल उसे कुछ ऐसा दिखता है जिसके बाद उसे अपनी बाइक को घुमा कर भागना पड़ता है। दरअसल स्टंट के समय ही सामने से पुलिस अपनी गाड़ी में आ रही होती है जो यह सब देख लेती है। इसके बाद पुलिस उसके पीछे लग जाती है।
एक यूजर द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, गलत समय। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा. आगे क्या हुआ। दूसरे यूजर ने लिखा. आज तो गया ये। तीसरे यूजर ने लिखा. अब तो बेटा गया। एक अन्य यूजर ने लिखा. अब जेल में होगी व्हीली।

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING