Connect with us

क्राइम

पुलिस ने बनभूलपुरा में चलाया सत्यापन अभियान, 1100 लोगों का किया सत्यापन, अनियमितता पाने पर 33 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई

सीएन, नैनीताल। पुलिस कप्तान नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सभी अधीनस्थों को जनपद में वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाए जाने तथा संदिग्धों अथवा सत्यापन नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशानुसार प्रकाश चन्द्र पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी के मार्गदर्शन तथा नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी, दीपशिखा अग्रवाल सीओ लालकुँआ एवं श्री सुमित पाण्डे सीओ रामनगर के पर्यवेक्षण में राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, दिनेश सिंह फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं, सुशील जोशी प्रभारी थाना बनभूलपुरा, पंकज जोशी थानाध्यक्ष काठगोदाम, दिनेश जोशी थानाध्यक्ष मुखानी एवं राजेश जोशी थानाध्यक्ष चोरगलिया के नेतृत्व में पुलिस की अलग–अलग टीमों द्वारा थाना बनभूलपुरा क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान थाना बनभूलपुरा के सम्पूर्ण क्षेत्र को 03 सैक्टरों में विभाजित किया गया। अभियान में थाना बनभूलपुरा के अतिरिक्त जनपद के अन्य थानों,  पुलिस कार्यालय से उपलब्ध अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा पीएसी व आईआरबी व समेत अन्य विभाग क्रमशः राजस्व विभाग से तहसीलदार हल्द्वानी मनीषा बिष्ट, विद्युत विभाग कनिष्ठ अभियन्ता अरुण गिरी, जल संस्थान से कनिष्ठ अभियन्ता विजय नैनवाल व खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग से पूर्ति निरीक्षक राहुल सिंह डांगी, अरुण खुल्बे, सुबोध त्रिपाठी के साथ संयुक्त रुप से सत्यापन अभियान चलाया गया। सत्यापन अभियान में लगभग 1100 व्यक्तियों के सत्यापन किये गये। लगभग 1400 व्यक्तियों से पूछताछ व सत्यापन कार्यवाही के दौरान किरायेदारों का सत्यापन न कराये जाने पर 06 मकान मालिकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई जिसमें 03 चालान संयोजन शुल्क ₹ 15000 जुर्माना तथा 03 कोर्ट के चालान किए गए साथ ही अनियमित्ता पाये जाने पर पुलिस अधिनियम की धारा 81 के अन्तर्गत 27 लोगों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर संयोजन शुल्क 6750 रजुर्माना किया गया। अभियान में कुल 33 चालान संयोजन शुल्क 21750 जुर्माना वसूला गया। सत्यापन कार्यवाही में ही वाहन चैकिंग के दौरान के अन्तर्गत 01 वाहन को सीज किया गया । सत्यापन के दौरान बनभूलपुरा क्षेत्र में किरायेदार के रुप में निवास कर रहे बाहरी लोगों एवं सम्बन्धित मकान मालिकों को भी किरायेदारों का अतिशीघ्र सत्यापन कर विवरण थाने में उपलब्ध कराने की हिदायत दी गयी।  सत्यापन अभियान निरंतर जारी रहेगी, आम नागरिकों से भी सत्यापन अभियान में सहयोग प्रदान किये जाने की अपील की गयी।

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING