Connect with us

उधम सिंह नगर

अध्यक्ष को पीटे जाने से नाराज पूर्व विधायक राजेश शुक्ला पंतनगर थाने में पहुंचकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की

सीएन, किच्छा। अध्यक्ष को पीटे जाने से नाराज पूर्व विधायक राजेश शुक्ला पंतनगर थाने में पहुंचकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। बीती रात थाना पंतनगर में तैनात सिपाही मोहन सिंह नशे में धुत होकर रात्रि कालीन ड्यूटी में गश्त पर थे इसी दौरान झूठी शिकायत का हवाला देकर नगला पहुंचकर भाजपा बूथ अध्यक्ष धनुज यादव से गालीगलौज करते हुए धड़ाधड़ थप्पड़ जड़ दिए।

वार्ता के बाद पूर्व विधायक शुक्ला ने कार्यकर्ताओ से बूथ अध्यक्ष धनुज से दुर्व्यवहार करने वाले सिपाही के खिलाफ कारवाही के उच्चाधिकारियों के आश्वासन से अवगत कराकर शांत कराया । पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हमेशा अनुशासन में रहकर पार्टी एवं समाज का कार्य करते है, गत रात्रि एक बजे सिपाही द्वारा बूथ अध्यक्ष को अपमानित करना दुर्भाग्यपूर्ण है । ऐसी घटना की पुनरावृति न हो इसके लिए थानाध्यक्ष को सख्त लहजे में सचेत किया । प्रदर्शन करने वालो में मंडल अध्यक्ष अनिल यादव, शशिकांत मिश्रा, पन्ना लाल, विदेशी प्रसाद, महेंद्र बाल्मीकि, सचिन शुक्ला, प्रमोद गुप्ता, धर्म सिंह यादव, अरविन्द यादव, संतोष शुक्ला, मनीष, धर्मेंद्र, दुर्गेश, हरपाल, योगेंद्र, रामु, राजू यादव, सतीश, सचिन शर्मा, आशीष, विनय समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Continue Reading
You may also like...

More in उधम सिंह नगर

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING