Connect with us

उधम सिंह नगर

उत्तराखंड : तोता तस्करी करने वाले दो लोग 47 तोतों सहित गिरफ्तार

सीएन, रूद्रपुर। लालकुआंत राई केन्द्रीय वन प्रभाग रूद्रपुर की टांडा रेंज वन विभाग की टीम को तोता तस्करी मामले में बड़ी सफलता मिली है। वन विभाग की टीम ने तोता तस्करी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से वन विभाग ने 47 जिंदा तोते बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ वन विभाग ने मुकदमा दर्ज जेल भेज दिया है। वही मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर वन विभाग की धरपकड़ कार्यवाही जारी है। बताते चले कि तराई केन्द्रीय वन प्रभाग रूद्रपुर की टांडा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम के नेतृत्व में वन विभाग की टीम जंगल में गश्त कर रही थी,इस दौरान वन विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली की कुछ तस्कर रूद्रपुर क्षेत्र के खेड़ा से जंगली तोतों को दिल्ली तस्करी को लेकर जाने वाले है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने बताये हुए स्थान पर छापेमारी की जहां वन विभाग ने तोता तस्करी का मुख्य सरगना नईम रजा पुत्र बाबू रजा निवासी वार्ड नम्बर 17 खेड़ा थाना रूद्रपुर एवं फिरासत रजा पुत्र जाफर रजा निवासी रेशमबाड़ी कालौनी वार्ड नम्बर 13 को गिरफ्तार किया गया है। वन विभाग ने आरोपियों के कब्जे से 47 जिंदा तोते बरामद किए है।वही पुछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया कि वह तोते जंगल से पकड़ कर दिल्ली जाकर बेचते हैं। वन विभाग ने आरोपियों के पास से 2 लोहे के पिंजरे भी बरामद किए हैं। वन विभाग ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वन जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां न्यायालय ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया हैं। इधर टीम में मुख्य रूप से वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम, कैलाश तिवारी, वन दारोगा हरीश नयाल,सुरेन्द्र सिंह, पान सिंह मेहता,वन आरक्षी रूस्तम राणा,कु.कोमल एवं पिंकी चौहान सहित कई वनकर्मी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की सभा के बाद हुए कथित शुद्धिकरण को लेकर सियासी घमासान तेज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उधम सिंह नगर

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING