Connect with us

संस्कृति

23 मार्च को होगी श्री राम सेवक सभा नैनीताल के बाल कलाकारों की राधा कृष्ण की फूलों की होली

सीएन, नैनीताल। श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित 28 वां फागोत्सव 2024 के अंतर्गत 13 महिला होली दलों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान मां जगदंबा होली ग्रुप तल्लीताल, जय मां दूनागिरी महिला होली समिति, मां हाट कालिका समूह स्टोनले, शेर का डांडा  होली समिति, नैनी महिला एवं बाल विकास समिति, पाषाण देवी महिला ग्रुप, नैनी महिला जागृति संस्था, जागृति समूह नैनीताल, सास ब्वारी महिला स्वयं सहायता समूह, जय मां वैष्णो होली समिति, रिद्धि सिद्धि होली दल, जीवन वर्षा कला संगम समिति मेहरा गांव, महिला होली समिति गेठिया के महिला होली दलों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के उपरांत श्री राम सेवक सभा के पदाधिकारीयों द्वारा सभी महिला होली दलों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। महासचिव जगदीश बवाड़ी  ने बताया कि 23 मार्च को दोपहर 1:30 बजे  से श्री राम सेवक सभा के बाल कलाकारों द्वारा राधा कृष्ण की फूलों की होली विषय आधारित कार्यक्रम किए जायेंगे। संचालन नवीन पांडे एवं मीनाक्षी कीर्ति ने किया। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष मनोज साह, राष्ट्रपति पुरूस्कार प्राप्त कलाकार जहूर आलम, संरक्षक गिरीश जोशी, प्रबंधक विमल चौधरी, राजेंद्र बिष्ट, अशोक साह, राजेंद्र साह, मुकेश जोशी, घनश्याम साह, मुकुल जोशी, हरीश राणा, आशू बोरा,  मिथिलेश पांडे, हिमांशु जोशी, दीपक साह, गोधन बिष्ट, संतोष पांडे, गिरीश भट्ट, हीरा रावत, दिनेश भट्ट, सुमन साह, भारती साह, जीवंती भट्ट, दीपा पांडे, अमिता साह, मीनू बुधलाकोटी,  प्रगति जैन, विनीता पांडे, कविता त्रिपाठी, वर्षा आर्या, गीता साह, दीप्ति साह, दीपा तिवाड़ी आदि महिला होली कलाकार उपस्थित रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in संस्कृति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING