संस्कृति
आज से मार्च माह शुरू : सर्दी को अलविदा, महिना शुरू होते ही कई व्रत और त्यौहार
आज से मार्च माह शुरू : सर्दी को अलविदा, महिना शुरू होते ही कई व्रत और त्यौहार
सीएन,प्रयागराज। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 01 जनवरी 2023 से नए साल की शुरुआत हो चुकी है लेकिन हिंदू नव वर्ष का आगाज चैत्र महीने से होता है। चैत्र माह हिंदू कैलेंडर का पहला महीना कहलाता है जो कि अंग्रेजी कैलेंडर में साल का तीसरा महीना यानी मार्च का महीना होता है। हम इस महीने से धीरे-धीरे सर्दी को अलविदा कहते हैं और गर्मी के मौसम का स्वागत करते हैं।
मार्च माह के शुरू होते ही कई व्रत और त्यौहार
मार्च माह के शुरू होते ही कई व्रत और त्यौहार भी आने लगते हैं। हिंदू धर्म में प्रत्येक माह में अलग-अलग देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। पंचांग के अनुसार मार्च 2023 में होली, रंग पंचमी, गुड़ी पड़वा सहित करीब डेढ़ दर्जन पर्व, व्रत और त्यौहार पड़ेंगे। वैसे तो हर त्यौहार का विशेष महत्व होता है लेकिन मार्च के महीने में पड़ने वाले इन त्यौहारों का अलग ही महत्व है।
मार्च महीने में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व
मार्च माह में जन्मे लोग बेहद रचनात्मक होते हैं और एक लीडर के रूप में सभी चुनौतियों को स्वीकार करते हैं। ये जातक स्वभाव में दयालु, कोमल हृदय व सकारात्मक सोच रखने वाले होते हैं। मार्च में जन्मे लोगों के व्यक्तित्व का एक गुण जो सबसे ख़ास होता है कि ये हमेशा जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं। ये लोग जिंदगी के हर पल का आनंद लेते हैं। साथ ही बेहद मिलनसार भी होते हैं और ये नए लोगों से मिलना और उन्हें जानना पसंद करते हैं। इन्हें भीड़ से ज़्यादा शांति और एकांत पसंद होता है। ये शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर रहना पसंद करते हैं। ये उन लोगों के बीच रहना पसंद नहीं करते हैं जो अपनी तरफ ध्यान आकर्षित करने के लिए बेताब रहते हैं। इसके अलावा ये लोग पार्टियों में जाने के बजाय अच्छी किताबें पढ़ना पसंद करते हैं। मार्च में पैदा होने वाले लोग उन लोगों से दोस्ती करना पसंद करते हैं जो प्रकृति प्रेमी होते हैं। इन्हें पहाड़, नदियां और प्राकृतिक सुंदरता आकर्षित करती हैं। इसके साथ ही ये एक अच्छे विश्लेषक होते हैं। इनकी सबसे बड़ी खूबी यह होती है कि ये अपनी पिछली गलतियों को स्वीकारते हैं और उनसे सीख लेते हुए आगे बढ़ते हैं। साथ ही उन गलतियों को भविष्य में न दोहराने पर विचार करते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि बिती हुई गलतियों पर ज्यादा सोचने से बचें। इसके अलावा ये अपना जीवन तर्कों के साथ जीते हैं। ऐसा करने के लिए वह आपको भी प्रेरित कर सकते हैं जिसके परिणामस्वरूप ये अपने प्रियजनों को सलाह देने में अच्छे माने जाते हैं।मार्च में जन्मे लोग अपने विचारों और दृष्टिकोण में ईमानदार होते हैं। ये मीठा बोलने की बजाय सच बोलना पसंद करते है। ये लोग शायद ही कभी अपनी अप्रिय घटनाओं के बारे में सोचकर परेशान होते हैं क्योंकि यह अनिश्चितताओं के बारे में अच्छे से जानते हैं। जब बात इनके प्रेम जीवन की हो तो मार्च में जन्मे लोग अपने पार्टनर के साथ बहुत ईमानदार और रिश्ते निभाने में भी माहिर होते हैं। ये अपने साथी को प्यार और खास महसूस कराने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और पार्टनर का भी इन्हें मानसिक व भावनात्मक रूप से सहयोग प्राप्त होता है।
मार्च में जन्मे लोगों का भाग्यशाली अंक: 3, 7
मार्च में जन्मे लोगों का भाग्यशाली रंग: समुद्र ग्रीन, एक्वा
मार्च में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली दिन: गुरुवार, मंगलवार, रविवार
मार्च में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली रत्न: पीला नीलम (पुखराज), लाल मूंगा