Connect with us

धर्मक्षेत्र

15 जुलाई 2023 का राशिफल :  मिथुन राशि के जातकों को पेट संबंधी समस्या हो सकती हैं

15 जुलाई 2023 का राशिफल :  मिथुन राशि के जातकों को पेट संबंधी समस्या हो सकती हैं
मेष राशि : किसी के बारे में कुछ ऐसी बात पता चलेगी जो आपको निराश करेगी। ऐसे में उनसे सीधे बात करे और कोई गलतफहमी को मन में ना आने दे।
वृषभ राशि : परिवार के लोग आपसे खुश दिखाई देंगे और आपको अपने भाई-बहनों का भरपूर साथ मिलेगा। विवाह हो चुका हैं तो अपने जीवनसाथी को समझने का प्रयास करेंगे।
मिथुन राशि : पेट संबंधी समस्या हो सकती हैं, इसलिए बाहर का खाना खाने से बचे और घर का पौष्टिक आहार ही ग्रहण करें। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहे।
कर्क राशि : आज का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए उत्तम हैं इसलिये चाहे आप विवाहित हैं या रिलेशन में, अपने पार्टनर को समय दे और उनके साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सके तो वह भी करे।
सिंह राशि : धन संबंधी योग हैं और यदि पैसा कही निवेश किया हैं जैसे कि प्रॉपर्टी या शेयर मार्केट में तो वहां से लाभ मिल सकता हैं। घर में खुशी का माहौल रहेगा।
कन्या राशि : कोई अपना आपसे नाराज़ हो सकता हैं लेकिन शायद आपको इसका आभास ना हो। ऐसे में अपनी वाणी को सकारात्मक रखे और क्रोध करने से बचे।
तुला राशि : दोपहर को किसी कारणवश स्वास्थ्य थोड़ा ढीला रह सकता हैं और सिर दर्द की शिकायत भी रह सकती है। कोई चिंता सता रही हैं तो उसे किसी अपने के साथ अवश्य साँझा करे।
वृश्चिक राशि : कामकाज में लापरवाही भारी पड़ सकती हैं इसलिये थोड़ा सजग रहे और मन लगाकर काम करे। ऑफिस में आपको लेकर राजनीति भी हो सकती है।
धनु राशि : व्यापार में लाभ मिलेगा लेकिन कामकाज का बोझ भी अधिक होगा। परिवार का पूरा साथ मिलेगा जिस कारण मन आनंदित रहेगा।
मकर राशि : दोस्तों में से किसी से सरप्राइज मिल सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन बहुत शुभ हैं और अपनी मेहनत का फल उन्हें आज के दिन मिलता हुआ दिखाई देगा।
कुंभ राशि : कुछ दिनों से यदि आप किसी जॉब की तलाश में हैं तो आज उसके लिए अच्छा संकेत हैं। किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दे और उस पर अपनों से बड़ो से विचार-विमर्श अवश्य कर ले।
मीन राशि : आज के दिन कुछ अनहोनी घटित हो सकती हैं और आप उसके लिए स्वयं को उत्तरदायी मान सकते हो। ऐसे में उदास होने की बजाए उसे एक चुनौती की तरह लेते हुए हल करने का प्रयास करें।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING