Connect with us

धर्मक्षेत्र

नैनीताल ठंडी सड़क के मां पाषाण देवी मंदिर में आज से होंगे धार्मिक अनुष्ठान 

नैनीताल ठंडी सड़क के मां पाषाण देवी मंदिर में आज से होंगे धार्मिक अनुष्ठान 
सीएन, नैनीताल।
सरोवरनगरी के ठंडी सड़क स्थित देवी के 9 रूपों के साथ दर्शन देने वाली श्री मां पाषाण देवी मंदिर में शुक्रवार 19 जनवरी से तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू होंगे। धार्मिक अनुष्ठानों में प्रातः आठ बजे से श्री गणेश पूजन, शिव पूजन, रुद्राभिषेक के पश्चात पंचागी कर्म व अखंड रामायण पाठ शुरू किया जायेगा। इसके बाद भजन कीर्तन व प्रसाद वितरण किया गया। अनुष्ठानों के अंतिम दिन 21 जनवरी को महाभंडारे का आयोजन किया जायेगा। मंदिर के मुख्य पुजारी जगदीश भट्ट ने बताया कि तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठानों में यूपी, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल सहित अन्य राज्यों से यजमान शामिल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि 21 जनवरी को प्रातः पूजन, अखंड रामायण पाठ की समाप्ति के पश्चात हवन पूर्णाहुति आदि धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न किये जायेंगे। उसके बाद कन्या पूजन के पश्चात श्री मां का  विशाल समाविष्ट भंडारा होगा। उन्होंने तमाम भक्तजनों से इस आयोजन में शामिल होकर पुण्य कमाने का आह्वान किया है।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING