Connect with us

धर्मक्षेत्र

बकरीद की नमाज जामा मस्जिद मल्लीताल तथा तल्लीताल मस्जिद में अदा की

सीएन, नैनीताल। गुरुवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बकरीद की नमाज जामा मस्जिद मल्लीताल तथा तल्लीताल मस्जिद में अदा की बारिश के चलते इस बार फ्लैट में नमाज नहीं हो सकी जिसके बाद मस्जिद में ईद की नमाज अदा की गई। ईद की नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर मुबारक बाद दी। नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने अपने घरों में कुर्बानी दी। नमाज के दौरान मस्जिद के आगे पुलिस बल तैनात किया गया था इस दौरान वाहनों की आवाजाही मस्जिद के आगे से बंद की गई थी।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING