Connect with us

धर्मक्षेत्र

इस बार सावन पर 72 साल बाद दुर्लभ संयोग : सावन माह की शुरुआत और समापन दोनों ही सोमवार को होंगे

इस बार सावन पर 72 साल बाद दुर्लभ संयोग : सावन माह की शुरुआत और समापन दोनों ही सोमवार को होंगे
सीएन, नैनीताल
। सनातन धर्म में सावन के महीने को काफी पवित्र माना जाता है। सावन के महीने में जो भी भक्त श्रद्धापूर्वक भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा करते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस साल सावन माह का प्रारम्भ और पहला सोमवार 22 जुलाई को ही है। पहले ही दिन सोमवार पड़ने से इस बार भक्तों को 5 सोमवार मिलेंगे और सावन महीने का समापन 19 अगस्त को होगा। इस बार सावन पर 72 साल बाद दुर्लभ संयोग बना है। सावन का प्रारंभ और समापन दोनों ही सोमवार के दिन हो रहा है। सावन माह की शुरुआत और समापन दोनों ही इस बार सोमवार को होंगे। ऐसा दुर्लभ योग 72 वर्ष पहले 27 जुलाई 1953 को बना था। जब सावन महीने की शुरुआत और समापन सोमवार के साथ हुआ था। वैदिक पंचांग के अनुसार इस बार सावन 22 जुलाई सोमवार से शुरू हो रहा है। इस बार सावन माह में 5 सोमवारी पड़ रहा है। 29 दिनों तक शिवभक्त अपने आराध्य की पूजा.अर्चना कर सकेंगे। इससे उनकी हर मनोकामनाएं पूरी होंगी। सावन की शुरुआत 22 जुलाई की सुबह 05 बजकर 37 मिनट से सर्वार्थ सिद्धि योग में हो रही है। वहीं समापन 19 अगस्त दिन सोमवार को ही है। सोमवार प्रीति योग और आयुष्मान योग का भी अनूठा संयोग बन रहा है। ज्योतिष का कहना है कि 18 अगस्त को शुक्ल पक्ष चतुर्दशी की क्षय तिथि लग रही है इसलिए पूर्णिमा का प्रवेश 19 अगस्त को हो रहा है। जैसे ही पूर्णिमा शुरू होगी वैसे ही भद्रा काल भी शुरू हो जाएगा जो दोपहर 1.32 बजे तक रहेगा। शिवभक्त सावन माह में सुबह उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र पहनें। व्रत रख रहे हैं तो हाथ में पवित्र जल, अक्षत, फूल लेकर संकल्प लें। गंगाजल और पंचामृत से देवाधिदेव का अभिषेक करें और विधिवत शिव परिवार की पूजा करें। धूप-दीप, बेलपत्र, भांग, अक्षत, धतूरा, फल, फूल चढ़ाएं। घर में बने मंदिर या पूजा स्थल पर दीपक जलाएं। सावन सोमवार व्रत की कथा सुनकर शिव परिवार और सभी देवी-देवताओं का ध्यान करें। श्रद्धापूर्वक भगवान शिव की आरती करें। ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें और भगवान शिव से गलतियों की क्षमा मांगें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग से लेकर केदारनाथ धाम तक 200 हाई रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरों की नजर में रहेंगे तीर्थयात्री
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING