Connect with us

धर्मक्षेत्र

दशहरे पर 30 साल बाद बन रहा दुर्लभ योग, पांच राशियां करें उपाय

दशहरे पर 30 साल बाद बन रहा दुर्लभ योग, पांच राशियां करें उपाय
सीएन, प्रयागराज।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल दशहरे का त्योहार काफी खास है, क्योंकि इस साल एक ओर जहां पंचक में दशहरा पड़ रहा है, तो वहीं दूसरी ओर दुर्लभ योग बन रहा है। विजयदशमी के दिन शनि अपनी स्वराशि कुंभ राशि में विराजमान हैं, जहां पर वह शश राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। इसके साथ ही गुरु और शुक्र एक.दूसरे के सामने बैठे होंगे। इसके साथ ही तुला राशि में सूर्य और बुध की युति हो रही है, जिससे बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। वहीं धनिष्‍ठा नक्षत्र और शतभिषा नक्षत्र के प्रभाव से मकर और कुंभ समेत पांच राशियों के जीवन में उन्‍नति के योग बन रहे हैं। पंचाग के मुताबिक एक साथ इतने शुभ योग बनने से  खास लाभ मिल सकता है।
वृषभ राशि
इन जातकों को ग्रहों के इन शुभ संयोग के प्रभाव से अटका हुआ पैसा मिल  सकता है। धन में वृद्धि होगी। इन जातकों के परिवार में बेहद खुशनुमा माहौल रहेगा। इस दिन ये राशि के लोग हनुमानजी के मंदिर में जाकर बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं और प्रसाद  बांटें। करियर की बात करें तो ये अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर आपके काम को सराहा जाएगा। नए मौके भी मिल सकते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के लिए ग्रहों के इन शुभ संयोग के प्रभाव से सब अच्छा ही होगा। आपको मनचाहा साथी मिल सकता है। जीवन में तरक्की होगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगा। कहीं पर पैसे का निवेश कर सकते हैं, फायदा होगा। बिजनेस वाले जातकों को लाभ मिलेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। कुंवारों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। दशहरे वाले दिन ये जातक अपने घर की उत्‍तर दिशा में शमी का पेड़ लगाएं और उस पर गाय के घी का दीपक जलाएं। आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
तुला राशि
तुला राशि के लिए ग्रहों के इन शुभ संयोग के प्रभाव से सब उत्तम होगा। दशहरे पर नया वाहन खरीद सकते हैं। आप कोई नया काम  करने के बारे में सोच रहे हैं तो यह समय शुरुआत करने के लिए सबसे सही है। इन जातकों को दशहरे पर पर मां लक्ष्‍मी की कृपा से बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति होगी। आपके घर में पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो उसमें सफलता मिलेगी। आपके परिवार में खुशहाली आएगी। दशहरे के अवसर पर भगवान राम की मूर्ति पर गेंदे के फूल की माला अर्पित करें।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों को  ग्रहों के इन शुभ संयोग के प्रभाव से धन लाभ होगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी। दशहरे पर  मकर राशि के लोगों के जीवन में सकारात्‍मक बदलाव आ सकते हैं। नौकरी से जुड़े कुछ बेहतरीन मौके मिलेंगे। सेहत सुधरेगी। दशहरे के दिन आप हनुमानजी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपके जीवन के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए दशहरा शुभ रहेगा। ग्रहों के इन शुभ संयोग के प्रभाव से इन जातकों को खूब लाभ होगा। आप खुद को साबित करने में सफल होंगे।
दशहरे पर बने शश नामक राजयोग की वजह से आपको कामकाज में बड़ी कामयाबी मिलने वाली है। रुका हुआ पैसा मिलेगा जिससे आर्थिक स्थिति संवरेगी। नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं उन्‍हें बेहतरीन मौके मिल सकते हैं। दशहरे के दिन शाम को शमी के पेड़ पर सरसों का दीपक जलाएं।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING