Connect with us

धर्मक्षेत्र

स्थापना दिवस के लिए सज गया कैंचीधाम मंदिर

सीएन, नैनीताल। गुरुवार 15 जून को कैची धाम स्थित मंदिर का स्थापना दिवस मनाए जाएगा। जिसकी तैयारियां पिछले कई दिनों से चल रही है। स्थापना दिवस के लिए मंदिर को विद्युत मालाओं सजाया गया है। स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर मंदिर में पिछले कई दिनों से शहर पहल बनी हुई है। उम्मीद है इस बार अन्य वर्षों से अधिक भक्तजन बाबा के दर्शन करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा इस वर्ष विशेष तैयारी की गई है। मंदिर में इस वर्ष लगातार भक्तजनों की भीड़ उमड़ रही है जिसको देखते हुए लग रहा है कि इस वर्ष काफी अधिक संख्या में बाबा के दर्शनों को भक्तजन कैंची धाम पहुंचेंगे। पुलिस प्रशासन द्वारा भक्तजनों को कैंची धाम ले जाने के लिए भवाली से शटल सेवा की व्यवस्था की गई है। भवाली से कोई भी वाहन कैंची धाम को नहीं जाएगा। बड़े वाहन इस बार नहीं चलेंगे। मंदिर में पहुंचने वाले भक्तजनों के लिए मालपुए बनने का काम भी शुरू हो चुका है। इसके अलावा इस वर्ष मंदिर के बाहर मंदिर ट्रस्ट द्वारा भक्तजनों के लिए अनेक व्यवस्थाएं की गई हैं। स्थापना दिवस के लिए मंदिर को विद्युतमाला से सजाया गया है जिसकी सुंदरता रात्रि के समय देखते ही बन रही है। मंदिर आने वाले भक्तजनों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए मंदिर में विशेष व्यवस्था की गई है। सभी भक्तजन मंदिर में व्यवस्था बनाने में जुटे हुए हैं। बुधवार को भी कैची मंदिर में सुबह से भक्तजनों की भीड़ लगी रही जो देर रात्रि तक रही। बुधवार 2 बजे से पुलिस ने ट्रेफिक प्लान भी लागू कर दिया है, जो गुरुवार को भी लागू रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  श्रीमद् भागवत का श्रवण करने से मनुष्य के जन्म-जन्मांतर के पाप धुल जाते हैं व भक्ति का होता है उदय
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING