Connect with us

धर्मक्षेत्र

अब शेष रहे सावन के महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करने का विशेष समय

अब शेष रहे सावन के महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करने का विशेष समय
सीएन, हरिद्वार।
सावन को हिन्दू धर्म में बहुत महत्व दिया जाता है। इसे भगवान शिव की पूजा और व्रत करने के लिए विशेष माना जाता है। यह मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करने का विशेष समय होता है और सोमवार का दिन उनकी विशेष प्रसन्नता के लिए अत्यंत शुभ होता है। धीरे धीरे सावन का महिना समापन की ओर है। भगवान शिव की कृपा पाने के लिए सावन के पवित्र महीने में आप घर में शमी का पौधा जरूर लगाएं। इसके साथ शिवलिंग की स्थापना करें और पूरे सावन इसकी पूजा पाठ कर पौधे को जल अर्पित करें। इससे भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न होकर आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगे। सावन के महीने में वास्तु का नियम जरूर फॉलो करें। इसके अनुसार सावन में शिव.पार्वती परिवार की तस्वीर या प्रतिमा को उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। तभी घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। वास्तु के मुताबिक सावन या सावन के पहले या बाद किसी भी स्थिति में शिव तांडव या शिव के क्रोध वाली कोई भी तस्वीर या मूर्ति घर में स्थापित नहीं करनी  चाहिए। हमेशा शिव के शांत रूप की प्रतिमा को ही घर में विराजित करें। तभी शुभता आएगी। घर में शिवलिंग की स्थापना के लिए सावन का महीना सबसे सही माना जाता है। शिवलिंग की स्थापना घर की ईशान कोण या उत्तर और पूर्व के बीच की दिशा में करना शुभ होगा। सावन के महीने में शिवजी की मूर्ति या प्रतिमा कहीं से भी खंडित नहीं होनी चाहिए। अगर ऐसा है तो आपको फौरन इसे बदलकर नई मूर्ति स्थापित कर देनी चाहिए। शिव पूजा के दौरान सिर्फ शिवजी ही नहीं बल्कि माता पार्वती समेत उनके पूरे परिवार की पूजा जरूर करें। इससे भगवान जल्दी प्रसन्न होंगे। वास्तु का नियम कहता है कि भक्तों को घर में शिव पूजा करने के साथ-साथ सावन के महीने में मंदिर जाकर भी शिव पूजन करना चाहिए। तभी पूजा पूरी मानी जाएगी। 

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING