Connect with us

धर्मक्षेत्र

खुर्पाताल में कल मंगलवार से दो दिनी भव्य रामायण अखंड पाठ का होगा आयोजन

खुर्पाताल में कल मंगलवार से दो दिनी भव्य रामायण अखंड पाठ का होगा आयोजन
सीएन, नैनीताल।
निकटवर्ती खुर्पाताल में कल मंगलवार से दो दिनी भव्य रामायण अखंड पाठ आयोजन किया जा रहा है।16 अप्रैल मंगलवार अष्टमी को प्रातः 8.30 बजे कलश यात्रा शुरू होगी। कलश यात्रा में क्षेत्र के स्कूलों के छात्र-छात्राएं, मातृ शक्ति, सांस्कृतिक टीमें भाग लेंगे। 9.30 बजे पिंगला देवी मंदिर में गणेश पूजन व 10 बजे से दो दिनी भव्य रामायण अखंड पाठ शुरू होगा। दो दिनी भव्य रामायण अखंड पाठ शारदा ग्रुप बजूनिया हल्दू कोटाबाग द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान सांस्कृतिक उत्थान मंच का संगीतमय कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केन्द्र होगा। 16 अप्रैल को आमंत्रित गायकों व खुर्पाताल के महिला मंगल दलों द्वारा सांय 4 बजे से सांय 6 बजे तक तथा रात 9 बजे से 11 बजे तक भजन कीर्तन का आयोजन किया जायेगा। 17 अप्रैल रामनवमी को हवन, भजन कीर्तन व विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा। खुर्पाताल के समस्त ग्राम वासियों ने सभी धर्मप्रेमी लोगों से दो दिनी भव्य रामायण अखंड पाठ में शामिल होने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  नाराज पत्नी को ससुराल लेने पहुंचे पति ने खुद को पेट्रोल डाल कर आग लगाई

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]