Connect with us

धर्मक्षेत्र

आज 500 साल बाद नागपंचमी पर बन रहा है अद्भुत संयोग, तीन राशियों के लिए खुलेंगे धन के द्वार

आज 500 साल बाद नागपंचमी पर बन रहा है अद्भुत संयोग, तीन राशियों के लिए खुलेंगे धन के द्वार
सीएन, हरिद्वार
। हिंदू मान्यता के अनुसार प्राचीन काल से ही सांपों को देवता के रूप में पूजा जाता रहा है। इसलिए नाग पंचमी के दिन नाग पूजा का बहुत महत्व है। ये दिन कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगा। नागपंचमी श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। इस बार नागपंचमी 9 अगस्त 2024 को हैं  इस दिन भगवान शिव के गण माने जाने वाले नाग देवता की घर.घर में पूजा की जाती है। पंचांग के अनुसार सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 09 अगस्त को मध्य रात्रि 12 बजकर 36 मिनट पर और इसका समापन 10 अगस्त को देर रात 03 बजकर 14 मिनट पर होगा।  उदया तिथि के आधार पर नाग पंचमी का पर्व 09 अगस्त को मनाया जाएगा। हिंदू ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय. समय पर गोचर करके कई दुर्लभ योग का निर्माण करते हैं जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश दुनिया पर सीधे तौर पर पड़ता है। नागपंचमी पर 500 साल बाद 5 दुर्लभ योग बनने जा रहे हैं। नागपंचमी के दिन शुक्र और बुध मिलकर लक्ष्मी नारायण योग बना रहे हैं। इसके साथ ही शनि अपनी राशि कुंभ में गोचर करते हुए शश राजयोग बना रहे हैं। नागपंचमी के दिन चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे और राहु के साथ समसप्तक योग बनाएंगे। इस दिन शुभ और सिद्धि योग भी बन रहा है। इन राजयोगों का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा।
सभी राशियों में तीन राशि पर इसका प्रभाव अनुकूल पड़ेगा लेकिन 3 राशियां की भाग्य जगने वाला है। इन जातकों के धनलाभ के योग तरक्की के योग हैं।
मेष राशि : मेष राशि वालों कि लिए नागपंचमी का दिन शुभ रहेगाण् इन जातकों के लिए 5 राजयोग का बनना फलदायी सिद्ध हो सकता है। इनकम बढ़ेगी। नौकरी में तरक्की हो सकती है। नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इस दौरान आप कोई वाहन या प्रापर्टी लेने की सोच सकते हैं।
वृष राशि: वृष राशि वालों के लिए नागपंचमी का दिन अच्छा रहेगा। इस दिन पांच राजयोग का बनना वृष राशि के जातकों को लाभकारी हो सकता है। इस दौरान इस राशि के लोग बिजनेस में निवेश कर सकते हैं। इनकम में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। शादीशुदा जीवन सुखमय होगा। विदेश यात्रा के मौके मिल सकते हैं। छात्रों के लिए समय बहुत ही शुभ फलदायी रह सकता है।
सिंह राशि: सिंह जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा इन जातकों के लिए 5 राजयोग का बनना शुभ हो सकता है। बिजनेस में पैसा लगाएंगे जो फायदा कर सकता है। समाज में मान सम्मान मिलेगा। शादीशुदा जीवन बढ़िया चलने लगेगा। कुंवारों को विवाह के प्रस्ताव आ सकता है।
नागपंचमी पर क्या करें और क्‍या नहीं
नागपंचमी पर नाग देवता को दूध लावा चढ़ाना शुभ माना जाता है। नाग देवता को दूध पिलाना संभव न हो तो किसी शांत एकांत स्थान पर जाकर कटोरी में दूध और लावा रख आएं। नागपंचमी पर भूलकर भी किसी सांप की हत्या न करें। अगर इस दिन सर्प दिख जाए तो इसे दूर से प्रणाम करके अपना रास्ता बदलकर कहीं और चले जाएं। लेकिन भूलकर भी सांप को परेशान न करें। नागपंचमी के शुभ अवसर घर में या फिर मंदिर में रुद्राभिषेक करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन भैरव मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करें और कच्चा दूध अर्पित करें।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING