Connect with us

धर्मक्षेत्र

आज अखंड रामायण पाठ की समाप्ति के बाद महाभंडारे का होगा आयोजन

आज अखंड रामायण पाठ की समाप्ति के बाद महाभंडारे का होगा आयोजन

अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर पाषाण देवी में 365 घी के दिये जलेंगे
संवाददाता, नैनीताल।
सरोवरनगरी के ठंडी सड़क स्थित श्री मां पाषाण देवी मंदिर में विविध धार्मिक अनुष्ठान हुए। प्रातः आठ बजे से श्री गणेश पूजन, शिव पूजन, रूद्री पाठ, रूद्राभिषेक के पश्चात पंचागी कर्म व अखंड रामायण पाठ आदि का आयोजन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। इसके बाद भजन कीर्तन व प्रसाद वितरण किया गया। धार्मिक अनुष्ठान भगवत प्रसाद जोशी,घनश्याम जोशी, प्रमोद जोशी, अमित डालाकोटी ने संपन्न कराई। मंदिर के मुख्य पुजारी जगदीश भट्ट ने बताया कि 22 जनवरी को प्रातः पूजन, अखंड रामायण पाठ की समाप्ति पश्चात हवन पूर्णाहुति आदि धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न किये जायेंगे। अपरान्ह एक बजे से नौ कन्या पूजन के पश्चात श्री मां का समिष्ट भंडारा प्रारम्भ किया जायेगा। पुजारी जगदीश भट्ट ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर पाषाण देवी मंदिर में 365 घी के दिये जला कर उत्सव मनाया जायेगा। शनिवार को अखण्ड रामायण पाठ का शुभारंभ करने से पहले आचार्य भगवती प्रसाद जोशी ने सभी से निवेदन किया कि हमें मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम चन्द्र के आदर्श से शिक्षा ग्रहण करने की आवश्यकता है। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वह अपने बच्चों को श्री रामचंद्र के उस आदर्श की जानकारी अवश्य अवश्य देनी चाहिए कि पुत्र हो तो श्री राम जैसा जो पिता के वचन का मान रखने के लिए चौदह वर्षों के लिए वनवास को चला जाये। पत्नी हो तो जानकी जैसी, दूसरा भाई ऐसा जो उनके साथ वन को चलने को तैयार हो जाये, तीसरा भाई उनके चरण पादुकाओं का पूजन कर राज्य को चलाये। आज यह शिक्षा हमें घर-घर में अपने बच्चों को देनी  नितान्त आवश्यक है। धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न कराने में पुजारी जगदीश भट्ट, पप्पू बिष्ट, प्रमोद सुयाल, नवीन तिवारी, रविन्द्र बिष्ट, अतुल पंत, विवेक जोशी, राजेन्द्र मिश्र, हेमा, भूपेन्द्र बिष्ट, मोनिका साह सहित मां के अनेक भक्त सहयोग कर रहे थे। 

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING