Connect with us

धर्मक्षेत्र

आज 21 मई 2026 का राशिफल : मीन राशि के जातकों की राशि में चंद्रमा पांचवें भाव में है आज आपकी कल्पनाशक्ति में बहुत निखार आएगा

मेष- आज 21 मई, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कर्क राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा चौथे भाव में है. आपका आज का दिन मानसिक चिंता से भरा रहेगा. आज भावना के प्रवाह में कुछ अधिक ही बह सकते हैं. कार्यस्थल पर आपका मन नहीं लगेगा. वाणी पर संयम नहीं रहने के कारण ग्लानि का भी अनुभव हो सकता है. माता के स्वास्थ्य की चिंता आपको हो सकती है. स्थायी संपत्ति से संबंधित चर्चा को आज टालें. वाहन चलाते समय ध्यान रखें. विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम है. प्रेम जीवन में साथी की बात का बुरा भी आपको लग सकता है.

वृषभ- आज 21 मई, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कर्क राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे भाव में है. आज आप तन और मन से हलकापन अनुभव करेंगे. आपके उत्साह में वृद्धि होगी. मन भी संवेदनशीलता से भरा रहेगा. आज अपनी कल्पनाशक्ति से कोई अच्छा काम कर पाने की स्थिति में रहेंगे. व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए आप नए लोगों से मुलाकात कर सकते हैं. पारिवारिक विषयों में रुचि लेंगे. किसी छोटी यात्रा का आयोजन हो सकता है. आर्थिक उन्नति की ओर अधिक ध्यान देंगे. रुचिकर भोजन भी मिल सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा है.

मिथुन- आज 21 मई, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कर्क राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा दूसरे भाव में है. आज आपको काम में निश्चित रूप से सफलता मिलेगी, परंतु इसमें विलंब हो सकता है. प्रयत्न जारी रखें. आपकी आर्थिक योजनाओं में थोड़े विघ्न आएंगे, लेकिन बाद में सारे काम आसानी से बन जाएंगे. ऑफिस में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा. परिवार में आनंद का वातावरण बना रहेगा. आज प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा है. अविवाहितों का रिश्ता पक्का हो सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मध्यम है.

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल, 5 जुलाई 2026 : मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहेगा

कर्क- आज 21 मई, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कर्क राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा पहले भाव में है. आज भावनाओं के प्रवाह में सराबोर रहेंगे. परिजन, मित्र तथा सगे- संबंधी इसमें सहभागी बनेंगे. किसी से उपहार की प्राप्ति होगी. स्वादिष्ट भोजन करने और बाहर घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता है. मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा. आनंददायक प्रवास होगा. धन लाभ होगा. दांपत्यजीवन में घनिष्ठता का अनुभव करेंगे.

सिंह- आज 21 मई, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कर्क राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा बारहवें भाव में है. चिंता के कारण अस्वस्थ अनुभव करेंगे. गलत दलील और वाद-विवाद से मुश्किल हो सकती है. कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी रखें. वाणी और व्यवहार में संयम रखना आवश्यक है. आय की अपेक्षा धन खर्च अधिक होगा. गलतफहमी पैदा न हो इसका ध्यान रखें. आज कार्यस्थल पर आपके काम में विलंब हो सकता है.

कन्या- आज 21 मई, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कर्क राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा ग्यारहवें भाव में है. आज लाभ का दिन है. व्यापार में विकास के साथ- साथ आय भी बढ़ेगी. नौकरीपेशा लोगों को लाभ का अवसर मिलेगा. वैवाहिक जीवन में सुख और संतोष की अनुभूति होगी. पत्नी, पुत्र और बुजुर्गों से लाभ होगा. मित्रों के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. मित्र विशेष लाभकारी साबित होंगे. संतान से शुभ समाचार मिलेंगे. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है.

तुला- आज 21 मई, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कर्क राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा दसवें भाव में है. परिवार में आनंद और उत्साह का वातावरण रहेगा. नौकरी और व्यवसाय में आय वृद्धि के योग बन रहे हैं. मां से आर्थिक लाभ होगा. गृह सजावट का काम हाथ में लेंगे. ऑफिस में उच्च पदाधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे. काम करने का उत्साह बढ़ेगा. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. प्रेम जीवन के लिए आज का दिन सकारात्मक है. हालांकि नए रिश्तों को लेकर आज ज्यादा उत्साहित नहीं रहें.

यह भी पढ़ें 👉  आज 3 जुलाई 2026 का राशिफल : धनु राशि के जातकों का आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा

वृश्चिक- आज 21 मई, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कर्क राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा नवें भाव में है. आज सभी विषय के नकारात्मक पहलुओं का अनुभव होगा. थकान और आलस के कारण स्फूर्ति का अभाव रहेगा. मन में किसी बात की चिंता हो सकती है. नौकरी और व्यवसाय में विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे. उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें. विदेश जाने के इच्छुक लोग आज से अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं. विदेश में बसनेवाले निकटस्थ संबंधियों के समाचार मिलेंगे. संतान के संबंध में चिंता होगी.

धनु- आज 21 मई, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कर्क राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा आठवें भाव में है. आज का दिन नए काम करने के लिए अच्छा नहीं है. सर्दी, खांसी या पेट की तकलीफ हो सकती है. किसी भी तरह का ऑपरेशन कराने के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है. आपके मन में चिंता और बेचैनी रह सकती है. अचानक कोई समस्या खड़ी हो सकती है. आपके खर्च की मात्रा बढ़ेगी. बोलने में सावधानी रखें. कार्यस्थल पर काम ज्यादा रहने से आप चिड़चिड़े हो सकते हैं. जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद रहेगा.

मकर- आज 21 मई, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कर्क राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा सातवें भाव में है. आज आप कुछ इमोशनल रहेंगे. फिर भी आप परिजनों और मित्रों के साथ खुशी से अपना दिन व्यतीत करेंगे. तन औप मन में ताजगी और प्रसन्नता रहेगी. व्यवसाय में वृद्धि होगी. दलाली, ब्याज और कमिशन से आपकी आय में वृद्धि होगी. भागीदारी में लाभ होगा. सार्वजनिक जीवन में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी. यात्रा की संभावना है. किसी नए व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ेगा. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह आपको दी जाती है.

यह भी पढ़ें 👉  आज 2 जुलाई का राशिफल : वृषभ राशि के जातकों का आज शांति से काम करने का दिन है, रूटीन फॉलो करोगे तो काम बिगड़ेगा नहीं

कुंभ- आज 21 मई, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कर्क राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा छठे भाव में है. आज किए गए काम में आपको यश, कीर्ति और सफलता मिलेगी. परिवार में मेल-जोल बना रहेगा. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. नौकरी में साथी कर्मचारियों का सहयोग प्राप्त होगा. आज व्यापारी भी नए ग्राहकों को आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे. व्यापार बढ़ाने की किसी नई योजना पर कार्य कर सकेंगे. नौकर वर्ग और ननिहाल पक्ष से लाभ होगा. जरूरी काम में धन खर्च होगा. विरोधियों की पराजय होगी.

मीन- आज 21 मई, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कर्क राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा पांचवें भाव में है. आज आपकी कल्पनाशक्ति में बहुत निखार आएगा. आप साहित्यसृजन कर सकेंगे. छात्रों के लिए दिन अच्छा है. आपके स्वभाव में प्रेम की मात्रा अधिक होगी. पेट की तकलीफ और मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा. आपको अपना मन स्थिर रखना पड़ेगा. प्रेमीजनों के लिए भी अच्छा समय है. जीवनसाथी के साथ भी विचारों का मतभेद दूर हो सकेगा. आज कुछ नया करने के बार में विचार कर सकते हैं.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING