Connect with us

धर्मक्षेत्र

आज 9 मई का राशिफल : मेष राशि के जातकों को घर, परिवार व संतान के मामले में आनंद व संतोष का अनुभव होगा

मेष- 09 मई, 2026 शनिवार के दिन मकर राशि का चंद्रमा आज आपके लिए दसवें भाव में होगा. घर, परिवार और संतान के मामले में आज आपको आनंद और संतोष का अनुभव होगा. आज आप सगे- संबंधियों और मित्रों से घिरे रहेंगे. प्रेम जीवन में भी रिश्ते निभाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी. व्यापार को बढ़ाने के लिए नए लोगों से मुलाकात होगी. इसमें लाभ भी होगा. व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी. नौकरी में पदोन्नति मिलेगी. नौकरीपेशा लोग समय पर अपने टारगेट को पूरा करने की कोशिश करेंगे. स्वास्थ्य के मामले में आपको संभलकर रहना होगा. वाहन दुर्घटना हो सकती है, संभलकर रहें. दोपहर के बाद कार्यभार से थकान का अनुभव होगा. वित्तीय मोर्चे पर दिन सामान्य है.

वृषभ- 09 मई, 2026 शनिवार के दिन मकर राशि का चंद्रमा आज आपके लिए नवें भाव में होगा. विदेश में रहने वाले स्नेहीजन तथा मित्रों से बातचीत आपको खुशी देगी. विदेश से जुड़े काम में आपको लाभ होगा. रिश्तों में आगे बढ़ने के लिए स्वप्रेरणा से कार्य शुरू करेंगे. आज अपने प्रिय को कोई विशेष उपहार भी दे सकते हैं. परिजनों के साथ धार्मिक स्थल या किसी मंदिर जाने से मन खुश रहेगा. प्रोफेशनल मोर्चे पर कार्यभार अधिक रहेगा. इसे पूरा करने में थकान होगी. आर्थिक लाभ होने की संभावना है. बिजनेस के लिए कोई छोटी यात्रा भी हो सकती है. स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही ना करें.

मिथुन- 09 मई, 2026 शनिवार के दिन मकर राशि का चंद्रमा आज आपके लिए आठवें भाव में होगा. नकारात्मक विचारों से आज आप दूर रहें. नए काम की शुरुआत आज बिल्कुल ना करें. गुस्से की भावना को संयम में नहीं रखेंगे, वाद-विवाद बड़े झगड़ों का रूप ले सकता है. खर्च अधिक होगा. धन की कमी महसूस हो सकती है. नेगेटिव विचारों से दूर रहें. आध्यात्मिकता और ईश्वर की प्रार्थना से राहत महसूस करेंगे. प्रेम प्रसंगों के लिए आज का दिन अच्छा है. विद्यार्थियों को अपना असाइनमेंट पूरा करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करना होगी.

यह भी पढ़ें 👉  18 मई को खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, टीम ने यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, तैयारी तेज

कर्क- 09 मई, 2026 शनिवार के दिन मकर राशि का चंद्रमा आज आपके लिए सातवें भाव में होगा. आज का दिन दोस्तों और स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक गुजार सकेंगे. मनोरंजक प्रवृत्तियों में आपका ध्यान ज्यादा होगा.व्यापार में भी लाभ होने की संभावना अधिक है. भागीदारों से भी लाभ होगा. छोटी यात्रा या पर्यटन का आयोजन हो सकता है. सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा. प्रेम जीवन के लिए समय अच्छा है. आज स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मध्यम फलदायक है. आपको बाहर खाने-पीने से बचना चाहिए.

सिंह- 09 मई, 2026 शनिवार के दिन मकर राशि का चंद्रमा आज आपके लिए छठे भाव में होगा. मानसिक चिंता से मन व्यथित रहेगा. शंका और उदासी भी मन पर छाई रहेगी, इसलिए आज मन भारी रहेगा. किसी कारणवश दैनिक कामों में विघ्न आ सकते हैं. व्यवसाय में सहकर्मियों का सहयोग आज नहीं के बराबर मिलेगा. अधिकारियों से विवाद ना करें. श्रमपूर्वक किए गए काम का परिणाम उचित नहीं मिलने से मन पर निराशा छायी रहेगी. जीवनसाथी के साथ आपका मतभेद भी हो सकता है.

कन्या- 09 मई, 2026 शनिवार के दिन मकर राशि का चंद्रमा आज आपके लिए पांचवें भाव में होगा. आज विद्यार्थियों के लिए समय कठिन है. संतान के विषय में भी आपको चिंता बनी रहेगी. निवेश करने से पहले आपको कई बार सोचना होगा. मन में खिन्नता का अनुभव होगा. आज बौद्धिक चर्चाओं में न उतरना आपके लिए हितकारी रहेगा. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर बने रहेंगे. दोपहर के बाद कार्यस्थल पर आपके लिए अच्छा समय रहेगा. सहकर्मी आपके काम में मदद करेंगे.

यह भी पढ़ें 👉  मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष रौतेला के कैंप कार्यालय का शुभारंभ, पत्रकारों की समस्याओं के समाधान पर हुआ सार्थक संवाद

तुला- 09 मई, 2026 शनिवार के दिन मकर राशि का चंद्रमा आज आपके लिए चौथे भाव में होगा. आज आप शारीरिक रूप से शिथिलता और मानसिक रूप से चिंता का अनुभव करेंगे. माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता होगी. स्थायी संपत्ति से संबंधित कामों में सावधानी बरतें. कहीं घूमने जाने की योजना को आज हर संभव टालने का प्रयास करें. पारिवारिक वातावरण में कलह हो सकता है. सामाजिक रूप से अपमानित होना पड़ सकता है. विवाद टालें. हो सके तो आज ज्यादातर समय मौन रहकर गुजारें.

वृश्चिक- 09 मई, 2026 शनिवार के दिन मकर राशि का चंद्रमा आज आपके लिए तीसरे भाव में होगा. कार्य सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के लिए अच्छा दिन है. नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं. भाई- बंधुओं का व्यवहार आज अधिक सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा. विरोधियों को परास्त कर सकेंगे. प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन होने से मन आनंद का अनुभव करेगा. कोई छोटी यात्रा होगी. स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. आपके लिए समय लाभ का है. विद्यार्थियों का मन भी आज पढ़ाई में लगेगा..

धनु- 09 मई, 2026 शनिवार के दिन मकर राशि का चंद्रमा आज आपके लिए दूसरे भाव में होगा. आपका आज का दिन मध्यम फलदायी साबित होगा. परिवार के सदस्यों के साथ गलतफहमी पैदा होने के कारण मनमुटाव होगा. आज आपके व्यवहार में दृढ़ता कम होने से कोई भी निर्णय तेजी से नहीं ले सकेंगे. आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें. व्यर्थ धन खर्च और कार्यभार मन को चितिंत रखेंगे. कार्यस्थल पर मन नहीं लगेगा। हो सकता है. आपको आज अपना टारगेट पूरा करने में दूसरों से मदद लेने की जरूरत पड़ जाएं.

यह भी पढ़ें 👉  आवासीय पट्टे की भूमि पर रेस्टोरेंट संचालन, डीएम ने किया पट्टा निरस्त, भूमि सरकारी खाते में जमा

मकर- 09 मई, 2026 शनिवार के दिन मकर राशि का चंद्रमा आज आपके लिए पहले भाव में होगा. दिन की शुरुआत ईश्वर स्मरण से होने से मन प्रफुल्लित रहेगा. पारिवारिक वातावरण मंगलमय रहेगा. मित्रों, स्नेहीजनों से आपको उपहार प्राप्त होगा. नौकरी और व्यापार के स्थान पर आपका प्रभाव बना रहेगा. आपके काम से अधिकारी संतुष्ट होंगे. आपके काम आज सरलता से पूरे होंगे. आप अनुकूल स्थिति का लाभ ले सकेंगे. मानसिक रूप से शांति बनी रहेगी. शारीरिक कष्ट दूर होंगे. हालांकि फिर भी आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा.

कुंभ- 09 मई, 2026 शनिवार के दिन मकर राशि का चंद्रमा आज आपके लिए बारहवें भाव में होगा. आज किसी का पक्ष ना लें। पैसे के लेन-देन से परहेज करें. खर्च में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. परिजनों के साथ वाद-विवाद से बचें. किसी के साथ गलतफहमी होने से झगड़ा होगा. क्रोध को नियंत्रण में रखना पड़ेगा. ऐसा न हो कि किसी का भला करने में आफत को गले लगा बैठे. दुर्घटना होने का भय रहेगा. आपको वाहन आदि का उपयोग बेहद ध्यान से करना चाहिए. प्रेम प्रसंग के लिए आज का दिन औसत फलदायी है.

मीन- 09 मई, 2026 शनिवार के दिन मकर राशि का चंद्रमा आज आपके लिए ग्यारहवें भाव में होगा. आज आपके लिए लाभदायक दिन है. नौकरी और व्यवसाय में लाभ मिलेगा. बुजुर्ग का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा. मित्रों से आपको सहयोग मिलेगा. नए मित्र बनेंगे. इनसे मित्रता भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगी. मांगलिक अवसरों पर जाना होगा. मित्रों के साथ किसी पर्यटनस्थल की सैर कर सकते हैं. संतान और पत्नी से शुभ समाचार मिलेगा. आकस्मिक धन लाभ होगा.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING