Connect with us

धर्मक्षेत्र

आज का राशिफल, 1 अक्टूबर 2023: मीन राशि के जातकों का अतीत के गलत फैसले मानसिक अशान्ति और क्लेश की वजह बनेंगे

आज का राशिफल, 1 अक्टूबर 2023: मीन राशि के जातकों का अतीत के गलत फैसले मानसिक अशान्ति और क्लेश की वजह बनेंगे
मेष:
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा को महसूस करेंगे। आपकी सकारात्मकता आपको दूसरों से आगे रखेगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपने बेहतरीन प्रदर्शन से आज वरिष्ठ अधिकारियों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आपके काम से प्रभावित होकर वे आपको कोई नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंप सकते हैं। व्यापारियों को आज कोई बढ़िया व्यवसायिक प्रस्ताव मिलने की संभावना है।
 वृषभ: आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज ईश्वर की भक्ति और आध्यात्मिक बातों में रुचि लेने से मन को कुछ शांति मिलेगी। जोश में आकर ऐसा कोई भी गलत कदम न उठाएं, जिससे आपको बाद में पछताना पड़े। तनाव से काफी राहत मिलेगी। आलस्य से बचना होगा, अन्यथा महत्वपूर्ण कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। आपके लिए दिन उत्साहवर्धक है और मनोरंजन भी होता रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण करना होगा।
 मिथुन: आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। यदि आप कोई आर्थिक प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है आपको आज उसमें सफलता न मिले लेकिन आप निराश न हों। जल्द ही आपकी मेहनत रंग लाएगी और पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव रहेगा। आपको अपने जीवनसाथी पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा आपके रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है।
कर्क: आज अपने सहकर्मियों के साथ बिल्कुल भी विवाद न करें। झगड़े से दूर रहें। अगर आप अपने व्यवसाय को अपने दिमाग में सबसे ऊपर रखें तो आप परेशानियों को आसानी से दूर कर सकेंगे। संवेदनशील मामलों में संभलकर चलने की आवश्यकता है। कई क्षेत्रों में आप एक साथ सक्रिय रहेंगे। आगे बढ़ने के लिए आपको अपने जीवन में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना होगा।
सिंह: आज आपको अपने स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखना होगा। अगर आप दिल के मरीज हैं तो ज्यादा तनाव लेने से बचें और आराम पर ध्यान दें। पैसों के मामले में दिन शुभ रहेगा। अचानक धन प्राप्ति का योग बन रहा है। मुमकिन है लंबे समय से अटका हुआ धन आज आसानी से वापस मिल जाएगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। विषम परिस्थितियों में भी आप मन लगाकर काम कर पाएंगे।
कन्या: आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेंगे। स्वास्थ्य को लेकर अपना जरूरी ख्याल रखें। अपनी शुगर रेगुलर चेक कराते रहें। संतान से कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपकी जिंदगी में गलतफहमियां भी पैदा हो सकती हैं, सावधान रहें। रूटीन कामों में कुछ जोखिम हो सकता है। जिद करेंगे तो किसी से विवाद होने की संभावना है। करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।
तुला: आज कुछ लोग आपकी झुंझलाहट की वजह बन सकते हैं। जिन लोगों से आपकी बनती नहीं है, वो आपको नीचा दिखाने के लिए आपके बारे में झूठी अफवाह फैला सकते हैं। बेहतर होगा कि आप सावधान रहें। ऐसे लोगों से निपटने के लिए आपको समझदारी से काम लेना होगा। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप तय समय पर अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे और उच्च अधिकारियों का भी पूरा सहयोग आपको मिल पाएगा। व्यापारियों को आज कोई बड़ा झटका लग सकता है।
वृश्चिक: आज आपका जीवन सौहार्दपूर्ण व्यतीत होगा। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। भाग्य में वृद्धि होगी। साथ ही वैवाहिक आनंद की अनुभूति भी होगी। सकारात्मक भावों की अभिव्यक्ति जल्द ही चरमोत्कर्ष पर पहुंचायेगी। काम को लेकर उच्च अधिकारियों का दबाव रहेगा, जिससे तनाव का सामना करना पड़ सकता है। पैसों के मामलों में सावधानी रखनी होगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
धनु: कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन शुभ रहेगा। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश में हैं तो जिस दिशा में आप प्रयास कर रहे हैं उस तरफ से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। यदि आप पहले से ही नौकरी करते हैं तो आज आपके लिए तरक्की का कोई नया रास्ता खुल सकता है। बेहतर यही होगा कि आप अपनी आंखें और कान खोल कर रखें अन्यथा मौका आपके हाथ से निकल सकता है।
मकर: आज अपने सीनियर्स का सम्मान करें और ऐसी कोई भी बात न कहें जिनसे उन्हें ठेस पहुंचे। भाईयों के बीच प्रेम बढ़ेगा, फिर भी मध्याह्न के बाद आपकी चिंताओं में वृद्धि हो सकती है। अपनो के साथ पारिवारिक समस्याओं को साझा करने से सुकून महसूस होगा। रोमांस के अच्छे अवसर मिलने के योग हैं। पार्टनर आपको आर्थिक मदद कर सकता है। घरेलू माहौल अनुकूल बना रहेगा। आपकी कलात्मक क्षमता का विकास होगा।
कुम्भ: पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। ऐशो आराम की चीजों पर ज्यादा धन खर्च करने से बचें। आप अपनी आमदनी से अधिक खर्च कर रहे हैं। अगर आप आर्थिक संकट से बचना चाहते हैं तो आपको बचत पर ध्यान देने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों को एक समय पर एक ही कार्य पर ध्यान देना चाहिए। अगर आप एक साथ कई काम निपटाने की कोशिश करेंगे तो आपसे गलतियां भी अधिक होंगी।
मीन: अतीत के गलत फैसले मानसिक अशान्ति और क्लेश की वजह बनेंगे। आज मानसिक चंचलता के रहते निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन अपनी योग्यता और क्षमताओं का भरपूर लाभ उठायेंगे और कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। दिन थकान भरा रहेगा। आराम करें नहीं तो परेशानी हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रूचि ले सकते हैं।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING