Connect with us

धर्मक्षेत्र

आज का राशिफल,3 दिसम्बर 2023 : मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है

aries daily horoscope

मेष राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। आपको कुछ अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार के सदस्यों से आपको तालमेल बनाकर चलना बेहतर रहेगा। आपकी कोई रुकी हुई डील फाइनल होगी, जिससे आपको खुशी होगी। आपको किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा होगा। आपकी कोई गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। आपको विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

taurus daily horoscope

वृष राशिः आज का राशिफल

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आपको जन कल्याण के कार्य से जुड़ने का मौका मिलेगा और रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आप किसी शुभ सूचना को दूसरों से साझा करेंगे, लेकिन आप अपनी भावनाओं पर अंकुश लगाएं, नहीं तो आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी निवेश करने से पहले आपको अपने परिवार के सदस्यों से बातचीत करनी होगी। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। जो आपकी खुशी का कारण बनेगा।

gemini daily horoscope

मिथुन राशि : आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके परिवार में किसी शुभ और मंगल कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। घर परिवार में सदस्यों से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आपका मनोबल ऊंचा रहेगा, जिसके कारण आप किसी काम को करने में संकोच नहीं करेंगे। आपकी कोई रुकी हुई डील फाइनल हो सकती है। आपको अपनी पुरानी गलतियों से सबक लेना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ किसी डिनर डेट पर जाने की योजना बना सकते हैं। मित्रों का आपको पूरा साथ मिलेगा।

cancer daily horoscope

कर्क राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। रचनात्मक प्रयासों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। किसी से किए हुए वादे को समय रहते पूरा करें। आप अपनी जिम्मेदारियों पर खरे उतरेंगे। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो आप इसकी शुरुआत कर सकते हैं। आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी। आप अपनी आय और व्यय के लिए एक सूची बनाकर चले, तो आप अपने बढ़ते खर्चों पर आसानी से लगाम लगा पाएंगे। किसी नए वाहन को खरीदने का सपना आपका पूरा होगा।

यह भी पढ़ें 👉  आज 21 सितंबर 2024 का राशिफल: वृश्चिक राशि के जातकों को आज कोई नयी चीज़ सीखने को मिलेगी
leo daily horoscope

सिंह राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपकी दान धर्म के कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी और आपको किसी कानूनी मामले में सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। आप माताजी से किसी किए हुए वादे को समय रहते पूरा करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। बिजनेस में आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं।

virgo daily horoscope

कन्या राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी कामकाज के मामले बेहतर रहेंगे। व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतर रहेगा। आपको लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतनी होगी। करियर को लेकर आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। जीवनसाथी से आप भविष्य संबंधित कुछ योजनाओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। आपका कोई काम पूरा होते होते रह सकता है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा।

libra daily horoscope

तुला राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए पद प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में यदि कोई वाद विवाद हो, तो अधिकारियों के सामने रखना बेहतर रहेगा। महत्वपूर्ण प्रयास आपके पक्ष में रहेंगे और आपकी वरिष्ठजनों से मुलाकात होगी। आपको छुटपुट लाभ के अवसरों को पहचानकर उन पर अमल करना होगा, तभी आप अच्छा लाभ कमा पाएंगे। परिवार में किसी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, इसलिए आप बहुत ही तोलमोल कर बोले। आप किसी को बिना मांगे सलाह ना दें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  इस बार पितृ पक्ष अमावस्या पर साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा, भारत में सूतक काल मान्य नहीं
scorpio daily horoscope

वृश्चिक राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा और यदि आप अपने भाई या बहन से कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। कार्यक्षेत्र में यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आपको मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं और आप अपने डेली रूटीन को बनाए रखें, नहीं तो उसमें कुछ गलती हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपकी कोई बिजनेस संबंधित डील फाइनल होगी। आप यदि किसी से धन उधार लेंगे, तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा।

sagittarius daily horoscope

धनु राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आप किसी काम को करने में उतावलापन ना दिखाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपने किसी परिवार के सदस्य की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपको वापस करना होगा। परिवार में लोगों का सहयोग आप पर बना रहेगा, लेकिन आपको यदि कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, उसमें ढील बिल्कुल ना दे, नहीं तो वह आज बढ़ सकता है।

capricorn daily horoscope

मकर राशिः आज का राशिफल

आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ कमजोर रहने वाला है। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी और विभिन्न कार्यों को आप तेजी से पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। व्यक्तिगत विषयों में संवेदनशीलता आएगी। मित्रों के साथ दूरी होगी और घनिष्ठता और बढ़ेगी। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपको कुछ समस्या हो सकती है। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत कर सकते हैं। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होगा। नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा और आपकी मेहनत कार्यक्षेत्र में रंग लाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  पितृ पक्ष में कौओं का महत्व, उत्तराखंड के  इन स्थानों को कहा जाता है कौओं का तीर्थ  
aquarius daily horoscope

कुंभ राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के साथ बहसबाजी में ना पड़े, नहीं तो इससे आपके कामों में रुकावट आएगी और संतान के करियर को लेकर आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। कामकाज के मामलों में आप ढील ना दें, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। आपका कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आपको कुछ ठगी लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा।

pisces daily horoscope

मीन राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आर्थिक मामलों में आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी कला और निखरेगी, जिससे लोगों से आपको शाबाशी भी मिल सकती है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। बुद्धि और विवेक से लिए गए निर्णय से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। शैक्षाणिक गतिविधियां बढ़ेंगी। बड़ों के साथ आदर और सम्मान बनाए रखें।  किसी सदस्य से किए हुए वादे को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। संतान को संस्कार और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING