धर्मक्षेत्र
आज का राशिफल 5 अगस्त 2023 : मकर राशि के जातकों ने पैसा किसी को दिया हुआ हैं तो वह अटक सकता है
मेष राशि : घर में कलेश हो सकता है। किसी छोटी बात को लेकर झगड़ा होगा जो बड़ा रूप ले सकता है। ऐसे में सभी की राय से ही कोई काम करे। मेष राशि का लकी कलर नीला मेष राशि का लकी नंबर 5
वृषभ राशि : नयी जॉब के ऑफर आ सकते हैं जो आपके लिए लाभकारी रहेगा। पढ़ाई में अपने किसी दोस्त का साथ मिल सकता है। वृषभ राशि का लकी कलर पीला वृषभ राशि का लकी नंबर 2
मिथुन राशि : प्रेम संबंध में हैं तो आपकी अपने पार्टनर के साथ भेंट संभव हैं। कहीं बाहर जाने का भी प्लान कर सकते है। रिश्तों में मजबूती आएगी। मिथुन राशि का लकी कलर गुलाबी मिथुन राशि का लकी नंबर 8
कर्क राशि : आज के दिन धन योग है। कही से आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। बिज़नेस में कोई अच्छी डील भी संभव है। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान हो सकता है।कर्क राशि का लकी कलर ग्रे कर्क राशि का लकी नंबर 3
सिंह राशि : पैसा कही निवेश किया हुआ हैं तो उसमे कुछ नुकसान होगा। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज किसी काम से निराश होना पड़ सकता है। सिंह राशि का लकी कलर महरून सिंह राशि का लकी नंबर 6
कन्या राशि : किसी के प्रति मन में प्रेम हैं तो आज दूसरी ओर से कुछ ऐसे संकेत मिलेंगे जो आपके लिए अच्छे होंगे। ऐसे में उत्तेजित होने से बचें और सही समय की प्रतीक्षा करें। कन्या राशि का लकी कलर आसमानी कन्या राशि का लकी नंबर 9
तुला राशि : धन लाभ होगा लेकिन उसके मुकाबले खर्चे अत्यधिक बढ़ जाएंगे। किसी बात की चिंता भी मन में रहेगी। मन अशांत रहेगा लेकिन कह नही पाएंगे। तुला राशि का लकी कलर संतरी तुला राशि का लकी नंबर 2
वृश्चिक राशि : घर में मेहमान आ सकते है। शाम के समय कही बाहर जाने का प्लान बन सकता है। दोस्तों में किसी बात को लेकर अनबन की स्थिति बनी रहेगी। वृश्चिक राशि का लकी कलर हरा वृश्चिक राशि का लकी नंबर 4
धनु राशि : सिर दर्द की शिकायत रहेगी। मानसिक रूप से किसी चीज़ का दबाव रहेगा जो अंदर ही अंदर आपको परेशान कर सकता है। किसी अपने के साथ बात को साँझा करेंगे तो बेहतर रहेगा। धनु राशि का लकी कलर सफेद धनु राशि का लकी नंबर 7
मकर राशि : पैसा किसी को दिया हुआ हैं तो वह अटक सकता है। लड़ाई-झगड़े में ना पड़े अन्यथा यह आपके लिए बुरा रहेगा। भाई-बहन का पूरा साथ मिलेगा। मकर राशि का लकी कलर स्लेटी मकर राशि का लकी नंबर 5
कुंभ राशि : घर में किसी सदस्य के विवाह की बात चल रही हैं तो आज दूसरे पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक माहौल के धार्मिक बने रहने की संभावना है।
कुंभ राशि का लकी कलर काला कुंभ राशि का लकी नंबर 2
मीन राशि : विद्यार्थियों को आज अपनी पढ़ाई के अलावा कुछ नया करने का विचार मन में आएगा। माता-पिता का पूरा साथ मिलेगा। जॉब में तरक्की होगी। मीन राशि का लकी कलर लाल मीन राशि का लकी नंबर 8
