धर्मक्षेत्र
आज का राशिफल 7 अगस्त 2023 : वृषभ राशि के जातकों का किसी मित्र के साथ मन-मुटाव होगा
आज का राशिफल 7 अगस्त 2023 : वृषभ राशि के जातकों का किसी मित्र के साथ मन-मुटाव होगा
मेष राशि : यदि आप प्रेम संबंध में हैं तो अपने पार्टनर का ध्यान रखे क्योंकि उनका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज आपकी कुंडली में चंद्रमा अच्छा नही हैं जो आपके पार्टनर के स्वास्थ्य से जुड़ा है। मेष राशि का लकी नंबर 2 मेष राशि का लकी कलर काला
वृषभ राशि : अपने किसी मित्र के साथ मन-मुटाव होगा और रिश्तो में कड़वाहट आएगी। राजनीति के क्षेत्र में उन्नति के संकेत है और कही से अच्छा ऑफर भी मिलेगा। वृषभ राशि का लकी नंबर 3 वृषभ राशि का लकी कलर लाल
मिथुन राशि : सरकारी अधिकारीओं के लिए आज का दिन थोड़ा चहल-पहल वाला रहेगा। निजी नौकरी करते हैं तो काम के दबाव से आराम मिलेगा और ज्यादातर समय घरवालो के साथ बीतेगा। मिथुन राशि का लकी नंबर 5 मिथुन राशि का लकी कलर नीला
कर्क राशि : यदि आप जॉब करते है तो ऑफिस में कुछ सरप्राइज मिल सकता है और आपके सहकर्मी भी आपसे बहुत खुश होंगे। ऐसे में सभी का धन्यवाद कहना ना भूले।
कर्क राशि का लकी नंबर 1 कर्क राशि का लकी कलर गुलाबी
सिंह राशि : घरवाले आपके लिए रिश्ता ढूंढ रहे है तो आज आपके लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है लेकिन आपकी उसमे कम ही रुचि होगी। ऐसे में कोई भी निर्णय सोच-समझकर और अच्छे से विचार-विमर्श करके ही करें। सिंह राशि का लकी नंबर 8
सिंह राशि भूरा
कन्या राशि : घर में अपने भाई-बहन के साथ कुछ नया करने का प्रयास करेंगे जो आपके माता-पिता को खुश कर देगा। भाई-बहनों के बीच आपसी प्रेम में बढ़ोत्तरी होगी। कन्या राशि का लकी नंबर 3 कन्या राशि का लकी कलर ग्रे
तुला राशि : बिज़नेस में घाटा होगा जिस कारण आप परेशान होंगे। सभी के साथ आपसी संबंध मजबूत रखने का प्रयास करेंगे लेकिन फिर भी किसी के नाराज़ होने की संभावना है। तुला राशि का लकी नंबर 7 तुला राशि का लकी कलर महरून
वृश्चिक राशि : किसी चीज़ को लेकर मन शंका में रहेगा और क्या करे और क्या ना करे वाली स्थिति रह सकती है। ऐसे में अपने किसी मित्र के साथ बात को अवश्य साँझा करे। वृश्चिक राशि का लकी नंबर 4 वृश्चिक राशि का लकी कलर आसमानी
धनु राशि : किसी बात को लेकर मन में पछतावा रहेगा। मानसिक तनाव रह सकता है लेकिन किसी को जताएंगे नहीं। शाम में सिर दर्द की शिकायत रह सकती है। धनु राशि का लकी नंबर 2 धनु राशि का लकी कलर संतरी
मकर राशि : किसी दोस्त की शादी में जाने का प्लान बना सकते है। खर्चे बढ़ जाएंगे और आपका किसी के ऊपर आकर्षण भी आ सकता है। मकर राशि का लकी नंबर 6
मकर राशि का लकी कलर हरा
कुंभ राशि : सोशल मीडिया पर किसी की बात बुरी लग सकती है। शायद आपका किसी के साथ झगड़ा हो जाए। ऐसे में अपने मन पर नियंत्रण रखे। कुंभ राशि का लकी नंबर 8 कुंभ राशि का लकी कलर श्वेत
मीन राशि : बातों-बातों में कुछ ऐसा कह जाओगे जो आप कहना नहीं चाहते हो। इसलिए सोच-समझ कर बोले ताकि बाद में आपके लिए समस्या ना हो। मीन राशि का लकी नंबर 7
